फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Mon, 22 Feb 2016 08:31 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:31 AM IST
विज्ञापन

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Kanhaiya Kumar’s relatives reached delhi to meet him in tihar jail

देशद्रोह के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मिलने उनके परिजन दिल्ली आए हैं। अपने पोते से मिलने के लिए बेगुसराय से आए कन्हैया के दादा ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। फिलहाल कन्हैया के संबंधी सीपीआई के दिल्ली ऑफिस अजॉय भवन में रुके हुए ह‌ैं।

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Kanhaiya Kumar’s relatives reached delhi to meet him in tihar jail

कन्हैया कुमार के दादा ने एक मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली आने के बाद वो बोलता था कि दादाजी प्रोफेसर बनने की इच्छा है इसलिए जेएनयू गए हैं लेकिन, यहां आने के बाद सबकुछ एक झटके में ऐसे बदल जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Kanhaiya Kumar’s relatives reached delhi to meet him in tihar jail

बता दें कि कन्हैया का परिवार बिहार के बेगुसराय में रहता है और कन्हैया के गिरफ्तारी की सूचना भी उन्हें टीवी से मिली। कोर्ट में पेशी के दौरान उसपर हमले के बाद से कन्हैया की मां बेहद चिंतित थीं क्योंकि अब टीवी पर भी वो अपने बेटे को नहीं देख पा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Kanhaiya Kumar’s relatives reached delhi to meet him in tihar jail

कन्हैया का हालचाल न मिलने से परेशान कन्हैया की मां ने अपने कुछ रिश्तेदारों से गुहार लगाई कि वो दिल्ली जाकर कन्हैया का हाल चाल ले आएं और एक बार उसे देख आएं।

विज्ञापन

कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब

Kanhaiya Kumar’s relatives reached delhi to meet him in tihar jail

कन्हैया से मिलने आए उनके भाई मणिकांत कुमार सिंह ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि हमें देश के संविधान और न्याय व्यस्‍था पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि कन्हैया जल्द ही छूट जाएगा। हालांकि कन्हैया के दादा उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि कन्हैया की सुरक्षा की पूरी व्यस्‍था होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed