फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंकर मौत मामलाः चश्मदीद की इस हरकत से और उलझी राधिका केस की गुत्थी, चकराई पुलिस

Sat, 15 Dec 2018 04:07 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Dec 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
tv news anchor radhika kaushik death case accused rahul continuously changing statement
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी की चौथी मंजिल से गिरकर एंकर राधिका कौशिक की मौत मामले में एकमात्र चश्मदीद की हरकत से केस की गुत्थी और उलझ गई है। बता दें कि राधिका का साथी एंकर राहुल अवस्थी ही वह एक मात्र शख्स है जो उसकी मौत के वक्त फ्लैट पर मौजूद था।



tv news anchor radhika kaushik death case accused rahul continuously changing statement
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

राहुल पुलिस हिरासत में है और वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। उसकी इस हरकत से पुलिस भी चकराई हुई है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसके किस बयान को सही माने और किसे गलत।

दरअसल राहुल ने अपने एक बयान में कहा है कि राधिका ने रात में कई बार फोन किया और घर बुलाया। साथ ही, शराब लेकर आने को कहा। वह काफी टेंशन में थी। यहां दोनों ने शराब पी। राधिका ने अधिक शराब पी ली थी। इस कारण उसने सुबह पांच बजे तक उसके फ्लैट में रुकने का फैसला किया। सुबह पांच बजे साथी युवती ऑफिस से वापस आ जाती, लेकिन तब तक कुछ और हो गया।

tv news anchor radhika kaushik death case accused rahul continuously changing statement
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक

एसएचओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि राहुल ने कई बार बयान बदले हैं। इस कारण उस पर भी शक गहरा रहा है। सबसे पहले राहुल ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह बाथरूम में नल बंद करने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv news anchor radhika kaushik death case accused rahul continuously changing statement
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक

बाद में राहुल ने अपने एक बयान में बताया कि राधिका को रेलिंग पर बैठा देखा था। इस तरह कुछ और बातों में विरोधाभास है। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि इस घटना की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। फिलहाल, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
tv news anchor radhika kaushik death case accused rahul continuously changing statement
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राधिका के पिता लगा रहे राहुल पर आरोप

पिता ब्रिजेश कौशिक का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें राहुल के साथ कुछ और लोगों की भी भूमिका है। उसकी बेटी से ऑफिस के कुछ लोग ईर्ष्या करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed