फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptych 2018: फैशन शो में दिखा नारीत्व की क्षमता उम्मीद, विकास एवं उर्जा का संयोजन

Sat, 05 May 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Triptych 2018: A combination of expectancy and energy of femininity shown in the fashion show
fashion show - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली के सिरी फोर्ट स्थित एनसीयूआई आडिटोरियम में सत्यम फैशन इन्सटीट्यूट के ग्रेजुएटिंग डिज़ाइनरस ने नारीत्व की क्षमता का जश्न मनाया। 30 उभरते डिज़ाइनरस ने सत्यम फैशन इन्सटीट्यूट के बहु-प्रतीक्षित सालाना ग्रेजुएटिंग फैशन शो Triptych 2018 में रचना सिक्का द्वारा कोरियोग्राफ किया गया रचनात्मक कलेक्शन 14 थीम्स में पेश किया। इस शानदार अवसर पर सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने महिला छात्रों के लिए मीडिया शिक्षा शुरू करने का भी घोषणा की। उभरते हुए नए युग की मांग को पूरा करने और छात्रों को एक मंच प्रदान करने के लिए जहां वे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकते हैं उसके लिए मीडिया शिक्षा बहुत हे महत्वपूर्ण है ।



 

Triptych 2018: A combination of expectancy and energy of femininity shown in the fashion show
fashion show - फोटो : अमर उजाला

इस मोके पर सत्यम फैशन इन्सटीट्यूट की डायरेक्टर जनरल मिस मंजुलिका गौतम ने कहा, ''मुझे अपनी छात्राओं की प्रतिभा को देखकर बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है, जिन्होंने शानदार रंगों और फैब्रिक के चुनाव के साथ बेहतरीन मास्टरपीस रैम्प पर उतारे हैं। हमारे फैशन शो और कार्यक्रम हमारी महिला विद्यार्थियों को सही मायनों में उनकी क्षमता का अहसास कराते हैं। मुझे आशा है कि जूनियर छात्राएं इससे कुछ सीखेंगी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगी । पूरा फैशन शो महिलाओं के लिए है, जो अपने आप में सशक्त और मजबूत हैं और यह शो इस बात की पुष्टि करता है कि महिलाएं गरिमा के साथ समाज में अपना प्रतिनिधित्व करती हैं,''


 

Triptych 2018: A combination of expectancy and energy of femininity shown in the fashion show
fashion show - फोटो : अमर उजाला

ग्रेजुएटिंग डिज़ाइनरों का यह कलेक्शन अपने आप में खूबसूरती, शुद्धता, स्पष्टता और रायल्टी का प्रतीक था। उन्होंने पारम्परिक हस्तकला एवं आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपने डिज़ाइनों में विभिन्न प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल किया। नई एवं पुरानी तकनीकों के मिश्रण के द्वारा अपने डिज़ाइनों के माध्यम से अतीत एवं भविष्य का अनूठा सयोजन पेश किया। आज की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं खूबसूरत रंगों में तैयार किए गए विविध कलेक्शन को रैम्प पर उतारा गया, जो सही मायनों में महिलाओं की भीतरी खूबसूरती को उजागर कर रहा था। कुछ परिधान विशेष रूप से महिलाओं की क्षमता, उम्मीद, विकास एवं उर्जा का संयोजन दिखाई दे रहे थे, वहीं कुछ अन्य परिधान कामुक नारीत्व को उजागर कर रहे थे। डिज़ाइनरों की कलात्मक कल्पना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्होंने रंगों और फैब्रिक को अनूठी एवं आकर्षक थीमों में रैम्प पर उतारा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triptych 2018: A combination of expectancy and energy of femininity shown in the fashion show
fashion show - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनरस और इस इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित लोगों ने इस समारोह में गेस्ट ऑफ़ ऑनर बन कर शिरकत की और सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस शानदार समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख डिजाइनर थे सोनिया जेटली, अंजली साहनी, छाया मेहरोत्रा, अंकिता चौधरी, रोजी अलुवालिया, मनीष त्रिपाठी और उनकी पत्नी मिस इंडिया फाइनलिस्ट 2013 अदिति मिश्रा। इस शानदार शाम के अन्य प्रतिष्ठित अतिथि थे श्री आरके श्रीवास्तव, श्री आर के पासी, श्री उमेश गौर, श्री हिमेंद्र गुप्ता, श्री गोरी सभरवाल, श्री राहुल श्रीवास्तव, श्री गगन साहनी, श्री आदित्य अग्रवाल, श्री सुधीर मलिक, श्री राजीव बंसल, श्री कौशिक शील, सुश्री वंदना जादवानी, श्री पियुष श्रीवास्तव, सुश्री दीपा श्रीवास्तव, श्री संजय अग्रवाल, सुश्री पायल अरोड़ा और श्री अक्षय अरोड़ा ।


 
विज्ञापन
Triptych 2018: A combination of expectancy and energy of femininity shown in the fashion show
fashion show - फोटो : अमर उजाला

सत्यम फैशन इन्सटीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ मिताली सी गोस्वामी ने कहा, ''सभी छात्राएं बहुत ही कल्पनाशील हैं और उन्होंने अपने संग्रह में रंगों का सही प्रयोग करते हुए शानदार काम प्रस्तुत किया है। मुझे खुशी है कि मेरे स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत की है और अपनी क्षमता के साथ विश्वस्तर पर अपने लिए खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हर परिधान वास्तव में इस अवधारणा से जुड़ा है कि महिलाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। मुझे अपने छात्रों के आत्मविश्वास पर और आत्म निर्भर होने पर बहुत ख़ुशी है जो निश्चित रूप से उन्हे उनकी ताकत की पहचान करवाता है और वैश्विक क्रांति में उनके लिए एक जगह बनाने में मदद करेगा।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed