फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चार हिस्सों में बंटा है स्मारक

Tue, 26 Feb 2019 10:22 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
tribute to martyrs of pulwama attack in National War Memorial in delhi
National War Memorial - फोटो : kumar sanjay

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के चलते देशवासियों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश है। यदि आप भी अपने बच्चों को देश के लिए जान कुर्बान करने वाले बहादुर जवानों के जीवन परिचय से रूबरू और श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल आना न भूलें। नेशनल वार मेमोरियल चार हिस्सों में बंटा है, यहां जवानों की याद में अमर जवान ज्योति हमेशा जलती रहती है। 



(सभी फोटो- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)

tribute to martyrs of pulwama attack in National War Memorial in delhi
National War Memorial - फोटो : kumar sanjay

खास बात यह है कि दर्शकों को यहां सूर्यास्त से पहले रिट्रीट सेरेमनी देखने को भी मिलेगी। मंगलवार को इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल आम लोगों के लिए खोल दिया गया, जिसे देखने के लिए आए लोग काफी उत्साहित दिखे। इंडिया गेट स्थित नेशनल वार मेमोरियल चार चक्रों (लेयर) में विभाजित किया गया है। स्मारक में सबसे अंदर की ओर है अमर चक्र। अमर चक्र में स्मारक चक्र भी हैं और यहीं पर अमर जवान ज्योति है। अमर जवान ज्योति शहीदों की याद में हमेशा जलती रहेगी। 

tribute to martyrs of pulwama attack in National War Memorial in delhi
National War Memorial - फोटो : kumar sanjay

दूसरा चक्र वीरता चक्र है, जिसमें चार युद्धों का उल्लेख किया गया है। जबकि तीसरा चक्र त्याग चक्र है, जिसमें करीब 26 हजार शहीद सैनिकों के नाम लिखे गए हैं।  चौथा और आखिरी चक्र का नाम सुरक्षा चक्र है। यहां करीब सात सौ पेड़ हैं, जोकि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों को दर्शाते हैं। स्मारक में थल, जल व वायु सेना के शहीद जवानों के एक साथ नाम लिखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tribute to martyrs of pulwama attack in National War Memorial in delhi
National War Memorial - फोटो : kumar sanjay

दीवारों पर शहीदों के नाम ईंटों पर उभारकर लिखे गए हैं। स्मारक के डिजाइन में सैनिकों के जन्म से लेकर शहादत तक का जिक्र है। यहां एक ऐसी गैलरी भी है, जहां दीवारों पर सैनिकों की बहादुरी को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा परमवीर चक्र विजेताओं के मूर्तियां भी लगाई गई हैं। ग्रेनाइट पर वीर जवानों के नाम, रैंक और रेजीमेंट के नाम उकेरे गए हैं। 

विज्ञापन
tribute to martyrs of pulwama attack in National War Memorial in delhi
National War Memorial - फोटो : kumar sanjay

प्रवेश मुफ्त, शहीदों के जीवन परिचय से हो सकेंगे रूबरू 
स्मारक आम लोगों के लिए सातों दिन खुला रहेगा। शाम को सूर्यास्त के दौरान रिट्रीट सेरेमनी और रविवार को चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी देखने को मिलेगी। दर्शक सुबह नौ से शाम साढ़े छह बजे तक शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के साथ-साथ उनके जीवन परिचय से भी रूबरू हो सकेंगे। गौरतलब है कि 60 साल पहले स्मारक बनने की मांग उठी थी। हालांकि मोदी सरकार ने स्मारक का प्रस्ताव पास करने के साथ डेढ़ साल में निर्माण करवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed