फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापार मेलाः सिर्फ 20 रुपये में मिल रहा है घर की सजावट का सामान, मन मोह लेंगे तुर्की के ये खास लैंप

Mon, 18 Nov 2019 10:44 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 18 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Trade fair in New Delhi Pragati Maidan various home decorating items available at affordable price
trade fair - फोटो : अमर उजाला

आप भी आगर अपने घर की खूबसूरती को चार चांद लगाना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में आपके लिए बहुत कुछ खास है। यहां घरेलू साज-सज्जा के देसी और विदेशी उत्पादों की दर्शक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां हर बजट के खरीदारों के लिए किफायती वस्तुएं उपलब्ध हैं।

Trade fair in New Delhi Pragati Maidan various home decorating items available at affordable price
trade fair - फोटो : अमर उजाला

मेले में सोनीपत से आई साक्षी चौधरी ने कहा कि उन्हें व्यापार मेला हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी के लिए सबसे बेहतर विकल्प लगता है। वे हर बार यहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी के लिए आती हैं। उन्हें मेले में सरस मंडप और बिहार मंडप में हस्तशिल्पियों के सिक्की आर्ट वाले घास से तैयार उत्पाद बेहद पसंद आए। उन्होंने इन्हें घर में सजाने के लिए खरीदा।

Trade fair in New Delhi Pragati Maidan various home decorating items available at affordable price
trade fair - फोटो : अमर उजाला

टेराकोटा यानी मिट्टी से बने उत्पादों की घरेलू साज-सज्जा की वस्तुएं तो खूब मिलती हैं, लेकिन सरस मंडप में राजस्थान के अलवर में रामगढ़ निवासी आर्टिस्ट हरि सिंह प्रजापति टेराकोटा से तैयार बेहतरीन कलाकृतियां लेकर आए हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 4 हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि सबसे कीमती भगवान शंकर की बैठी हुई कलाकृति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trade fair in New Delhi Pragati Maidan various home decorating items available at affordable price
trade fair - फोटो : अमर उजाला

इसमें भोलेनाथ एक कुंड में बैठे हैं और उनके शीश से गंगा बह रही है। इस कलाकृति को घर में सजाया जा सकता है, साथ ही जिस कुंड में भोलेनाथ बैठे हैं, उसमें जलीय पौधों को उगाया भी जा सकता है। यानी यह कलाकृति भगवान शिव के साथ ही जलीय पुष्पों के तालाब की भी भूमिका निभा सकती है। इसकी कीमत महज 4 हजार रुपये है।

विज्ञापन
Trade fair in New Delhi Pragati Maidan various home decorating items available at affordable price
trade fair - फोटो : अमर उजाला

हॉल नंबर 10 में तुर्की के आकर्षक लैंप और झूमर इस बार भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इन लैंपों और झूमरों के अलावा यहां चीनी मिट्टी से बने खूबसूरत फ्लावर पॉट, विभिन्न जानवरों की कलाकृतियां और अन्य सजावटी सामान भी हैं। यहां लैंपों की कीमत 800 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है। कुछ महंगे दिखने के बाद भी दर्शक इन्हें खरीद रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed