फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

Wed, 09 Dec 2015 01:36 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

to keep son with himself man shot dead wife

बेटे को साथ्‍ा रखने की चाह में राकेश ने पत्नी उर्मिला (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार शाम अभयखंड में बीच सड़क अंजाम दी गई। पैसों के विवाद के कारण दंपति अलग रह रहे थे। (सभी फोटोः सुवर्ण भट्टाचार्य/अमर उजाला, गाजियाबाद)

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

to keep son with himself man shot dead wife

राकेश उससे छह वर्षीय बेटे को मांग रहा था, लेकिन वह उसे नहीं दे रही थी। इसी खुन्नस में उसने वारदात की। पहला फायर मिस हुआ, दूसरी बार में गोली लगी। वारदात के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

to keep son with himself man shot dead wife

पुलिस के मुताबिक, राकेश अमरोहा के मेहंदीपुर का है। खोड़ा के सुभाष पार्क में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी उर्मिला कॉलोनी में ही अपने माता-पिता, बेटी काजल (12), खुशी(9) और बेटे लक्ष्य (6) के साथ रहती थी। इंदिरापुरम की सोसायटी में मेड का काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

to keep son with himself man shot dead wife

वर्ष 2002 में राकेश और उर्मिला की शादी हुई थी। दो साल पहले रुपयों के विवाद में दोनों बीच झगड़ा बढ़ गया, तब से दोनों ने अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि राकेश लगातार उर्मिला से मांग कर रहा था कि बेटे लक्ष्य को उसे सौंप दे, मगर उर्मिला उसके छोटा होने की बात कहकर उसे मना कर रही थी।

विज्ञापन

बेटे को साथ रखने की चाह में बीच सड़क पर की पत्नी की हत्या

to keep son with himself man shot dead wife

पुलिस की मानें तो मंगलवार को राकेश सोचकर आया था कि अगर उर्मिला ने बेटा नहीं दिया तो वह उसे गोली मार देगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे उर्मिला फ्लैटों में काम करके लौट रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed