दिल्ली में कैदियों के बनाए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले सामने आए हैं। वीडियो तिहाड़ और मंडोली जेल के बताए जा रहे हैं। इस वीडियो से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आगे तस्वीरों में देखिए जेल में क्या-क्या करते हैं कैदी...
2 of 5
भजन गाते कैदी
- फोटो : अमर उजाला
जेल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वीडियो कहीं अन्य स्थान पर बनाकर तिहाड़ का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को बैरक में फिल्माया गया है, जिसमें कुछ कैदी भजन गाते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
चाय बनाने का सामान दिखाता कैदी
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि वीडियो पुराने लग रहे हैं। कुछ दिन पहले मंडोली जेल का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक कैदी बैरक में अपनी रसोई दिखा रहा है। तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिदेशक राजकुमार का कहना है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाए गए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
4 of 5
जेल दिखाता कैदी
- फोटो : अमर उजाला
हाल के दिनों में तिहाड़ जेल में कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जेल में कैदियों के पास मोबाइल पहुंचाए जा रहे हैं।
5 of 5
tihar video
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि जेल में जैमर भी लगा है लेकिन अत्याधुनिक मोबाइल के जेल में आने से जैमर कारगर साबित नहीं हो रहा है।