फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम के होटल में ठहरे थे एनसीपी के गायब विधायक, देर रात वापस लाए गए मुंबई

Mon, 25 Nov 2019 03:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 25 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Three NCP MLAs stayed in Gurugram Hotel Maharashtra politics Shivsena BJP Congress
maharashtra MLA - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में इन दिनों बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सभी पार्टियां अपना-अपना हित साधने में लगी हुई हैं। एनसीपी को अचानक लगे बड़े झटके के बाद विधायकों को दल-बदल से बचाने के लिए अजीत पवार और शरद पवार, दोनों गुट तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं, जिसकी तस्वीर अबतक साफ नहीं हो पाई है। 


 

Three NCP MLAs stayed in Gurugram Hotel Maharashtra politics Shivsena BJP Congress
Maharashtra politics - फोटो : पीटीआई

इसी बीच एनसीपी की बैठक के दौरान चार विधायकों के गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी थी। इसके बाद आज यानी सोमवार को खबर आई कि गायब चार में से दो एनसीपी विधायक, अनिल पाटिल और दौलत दरोड़ा गुरुग्राम के होटल ओबेरॉय में ठहरे हुए थे। 

Three NCP MLAs stayed in Gurugram Hotel Maharashtra politics Shivsena BJP Congress
Maharashtra politics - फोटो : पीटीआई

एनसीपी नेताओं द्वारा दोनों विधायकों को रविवार देर रात दिल्ली से वापस मुंबई लाया गया। उन्हें मुंबई वापस लाने के लिए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया दूधन दिल्ली गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three NCP MLAs stayed in Gurugram Hotel Maharashtra politics Shivsena BJP Congress
Maharashtra politics - फोटो : एएनआई

इनके अलावा तीसरे विधायक नितिन पवार भी रविवार को मुंबई पहुंचे। खबर है कि गायब विधायकों में से चौथे, नरहरी जिरवाल फिलहाल दिल्ली में सुरक्षित जगह पर ठहरे हुए हैं। वापस आए विधायकों को फिलहाल मुंबई के होटल हयात भेज दिया गया है, जहां एनसीपी के बाकी विधायक ठहरे हुए हैं। 

विज्ञापन
Three NCP MLAs stayed in Gurugram Hotel Maharashtra politics Shivsena BJP Congress
देवेंद्र फडणवीस- अजित पवार-शरद पवार-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मालूम हो कि शनिवार सुबह से ही महाराष्ट्र राजभवन में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बतौर मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश का पूरा राजनीतिक पासा ही पलट दिया था। सुबह होते ही लोगों को पता चला कि अजीत पवार ने चाचा शरद पवार की पार्टी एनसीपी को दो गुट में बांट दिया है। इसके बाद से ही पार्टी में दोनों गुटों के बीच विधायकों को लेकर गहमा-गहमी बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed