फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिद और शक में ले ली अपनों की जान ...तो कहीं रंजिश में किया काम तमाम

Sat, 04 Jul 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
three murders in delhi in hate and rivalry
CRIME SCENE

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जिद और अनैतिक संबंधों के शक में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी घटना फतेहबेरी की है। मां को सबक सिखाने के लिए कुछ लड़कों ने मिलकर अपने दोस्त को सिर पर पत्थर से वार कर मार डाला। वहीं, करावल नगर इलाके में पत्नी के संग अनैतिक संबंध के शक में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। 


 

three murders in delhi in hate and rivalry
demo

शराब पीने पर टोका तो मां की गोली मारकर हत्या
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में बृहस्पतिवार देर रात शराब के नशे में धुत्त सूरज (26) ने अपनी मां बाला देवी (60) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, सूरज रोज शराब पीकर देर से घर आता था। इस पर मां उसे टोकती थी। वह मां से झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार रात भी मां ने टोका तो सूरज ने कमरे में रखा तमंचा लाकर मां की आंख से सटाकर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूरज के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बवाना गांव में बाला देवी दो बेटियों और तीन बेटों के साथ रहती थीं। कुछ सालों पहले बाला के पति की मौत हो गई थी। उनके दो बड़े बेटे पेंटर हैं, जबकि छोटा बेटा सूरज चालक है। कई साल से सूरज रोजाना शराब पीकर देर से घर पहुंचता था। मां शराब पीने और देर से आने पर नाराज होती थी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे सूरज नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा तो बाला ने टोका। कहासुनी के दौरान सूरज अपने कमरे में गया और तमंचा ले आया। गाली-गलौज के बीच उसने मां की आंख से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही मां गिर पड़ी। परिजन फौरन बाला देवी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

three murders in delhi in hate and rivalry
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मां को सबक सिखाने के लिए कर दी बेटे की हत्या 
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में मां को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे की हत्या कर दी गई। बेटे को जंगल में ले जाकर आरोपियों ने सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे मुख्य आरोपी आरोपी को उत्तराखंड पुलिस हत्या के दूसरे केस में गिरफ्तार करके ले गई है। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। 
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार भीम बस्ती, जौनापुर निवासी मो.राजा ने अपने अपने बेटे साजिद उर्फ चूना (19) के लापता होने की रिपोर्ट 19 जून को फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को दी थी। साजिद के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट व रॉबरी आदि के चार मामले दर्ज थे। जांच में पता लगा कि साजिद को आखिरी बार विप्लव उर्फ रवि, राहुल उर्फ थाना व अन्य दोस्तों के साथ देखा गया था। हत्या का मामला दर्जकर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार की देखरेख में एसआई संदीप, एसआई रिषिकेश व हवलदार मनोज कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस राहुल उर्फ थापा व चमन से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने साजिद की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपियों ने बताया कि विप्लव के साथ मिलकर मांडी के जंगलों में साजिद की हत्या की है। राहुल व चमन को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता लगा कि थाना सितारगंज, जिला उद्यम सिंह नगर, उत्तराखंड पुलिस विप्लव  को 27 जून को हत्या के केस में गिरफ्तार कर ले गई है। विप्लव वर्ष 2015 में भी फतेहपुरबेरी थाना इलाके में 16 वर्ष के बच्चे की हत्या कर चुका है। उस समय वह नाबालिग था। आरोपी व पीड़ित सभी दोस्त थे और एक साथ बैठकर शराब पीते थे। साजिद की मां ने विप्लव की मां से कुछ दिन पहले झगड़ा कर लिया था। ऐसे में विप्लव साजिद की मां को सबक सिखाना चाहता था। उसने मां को सबक सिखाने के लिए साजिद की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three murders in delhi in hate and rivalry
आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से संबंध के शक में दोस्त की गोली मारकर हत्या
करावल नगर इलाके में एक युवक ने ससुराल में अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अवनीश त्यागी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त संजय शर्मा (40) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, संजय को शक था कि उसकी पत्नी और अवनीश के बीच संबंध है। अवनीश का संजय के ससुराल में भी आना-जाना था। मंगलवार को संजय की पत्नी मायके गई हुई थी। उसी दौरान अवनीश भी वहां पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर संजय ने ससुराल जाकर दोस्त की हत्या कर दी। करावल नगर थाना पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। 
पुलिस के  मुताबिक अवनीश परिवार के साथ डीएलएफ कॉलोनी, लोनी में रहता था। संजय भी अवनीश के पड़ोस में रहता है। संजय और अवनीश दोनों ही नौकरी करते हैं। संजय का ससुराल करावल नगर इलाके में है। अवनीश का संजय की शादी से पूर्व उसकी ससुुराल में आना-जाना था। संजय इसे पसंद नहीं करता था। इस बात को लेकर संजय पिछले करीब बीस दिन से घर से चला गया था। बीते 30 जून को संजय को पता चला कि अवनीश उसके ससुराल में मौजूद है। आरोपी बाइक लेकर वहां पहुंचा और पिस्टल निकालकर अवनीश पर अपने ससुर के सामने ही गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संजय के ससुर कृष्ण पाल ने पुलिस को कॉल कर गोली मारने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अवनीश को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संजय की तलाश शुरू कर दी। इस बीच संजय भगत विहार में अपने दोस्त के यहां अपनी बाइक लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed