दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शीला दीक्षित को शनिवार को सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित वर्तमान समय में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।
शीला दीक्षित के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि वो कांग्रेस की बेटी थीं। इसलिए मेरे साथ उनका खास रिश्ता भी था। उनके निधन की खबर सुन कर मैं दुखी हूं। उनके परिवार और दिल्ली के लोगों के लिए सहानुभूती व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री के तीन कार्यकाल में शीला दीक्षित ने दिल्ली के निस्वार्थ भाव से प्यार किया।
3 of 13
सोनिया गांधी पहुंचीं शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए
- फोटो : ANI
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं।
4 of 13
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने श्रद्धांजलि दी
- फोटो : एएनआई
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
5 of 13
मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : एएनआई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।