फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्तों ने नम आंखों और जयघोष से दी बाबा को अंतिम विदाई, कई नेता रहे मौजूद

Wed, 18 May 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
The devotees gave a final farewell to Baba Hardev Singh with tears and crying, exist many leaders
बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज को बुधवार को उनके लाखों श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्ण अंतिम विदाई दी। निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार सीएनजी शवदाह गृह में किया गया। इस दौरान संत निरंकारी मिशन की गुरु घोषित की गई उनकी पत्नी सविंदर कौर, उनके परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार और वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन व दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। 

Trending Videos
The devotees gave a final farewell to Baba Hardev Singh with tears and crying, exist many leaders
बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बाबा हरदेव सिंह महाराज और उनके दामाद अवनीत की अंतिम यात्रा बुराड़ी मैदान से फूल माला लगी दो अलग-अलग गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा के बीच  सुबह नौ बजे निकली। करीब दोपहर एक बजे निगम बोध घाट पहुंचीं। गाड़ियों के आगे बाबा व दामाद के बड़े-बड़े फोटो लगे हुए थे। सबसे पहले बाबा का पार्थिव शरीर गाड़ी से उतारा गया। उनके रिश्तेदार और अनुयायी द्वारा पार्थिव शरीर को सीधे सीएनजी शवदाह गृह में ले जाया गया।

The devotees gave a final farewell to Baba Hardev Singh with tears and crying, exist many leaders
बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां मौजूद उनके अनुयायी नम आंखों से विभिन्न जयघोष करने लगे। कुछ देर बाद बाबा के दामाद अवनीत का पार्थिव शरीर गाड़ी से उतार कर शवदाह गृह के अंदर ले जाया गया। बाबा और उनके दामाद का अंतिम संस्कार संत निरंकारी मिशन की परंपरा के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पूरी करने में करीब एक घंटा लगा। इस दौरान उनके परिजनों के अलावा अन्य लोगों को शवदाह गृह में जाने की इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The devotees gave a final farewell to Baba Hardev Singh with tears and crying, exist many leaders
बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

घाट पर फूलमाला लगाकर बाबा को दी श्रद्धांजलि- निरंकारी बाबा को निगम बोध घाट स्थित सीएनजी शवदाह गृह पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उस पर फूलमालाएं लगा रखी थीं। इसी तरह गृह के दरवाजे और उसके बाहर भी फूल मालाएं लगाई हुई थी। जमीन पर गुलाब के फूल बिछा रखे थे। इसी तरह घाट के सीएनजी शवदाय गृह की ओर गेट पर भी फूलमाला रखी थी। 

विज्ञापन
The devotees gave a final farewell to Baba Hardev Singh with tears and crying, exist many leaders
बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
घाट पर 10 बजे ही पहुंचने लगे थे अनुयायी - निरंकारी बाबा और उनके दामाद का अंतिम संस्कार करने के मद्देनजर निगम बोध घाट पर देशभर से आए उनके अनुयायी सुबह 10 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक घाट के चारों ओर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। उधर, घाट के अंदर और बाहर व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ संत निरंकारी मिशन के सुरक्षा विभाग के कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed