{"_id":"5e057e6d8ebc3e87fe1081e9","slug":"the-coldest-day-of-the-season-in-delhi-with-4-2-degrees-tempracher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 4.2 डिग्री के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन, 118 सालों में दूसरा सबसे सर्द महीना रहेगा दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 4.2 डिग्री के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन, 118 सालों में दूसरा सबसे सर्द महीना रहेगा दिसंबर
Fri, 27 Dec 2019 09:15 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 27 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर
उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। ठंड से बचने के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। गर्म कपड़े लपेटने के बावजूद शुक्रवार को शीतलहर के चलते लोग कपकंपाते रहे। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौसम विभाग के 118 सालों के इतिहास में दिसंबर का महीना दूसरी बार सबसे ठंडा होने जा रहा है। पूरे दिसबंर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। आंकड़ों के मुताबिक 1901 से 2018 तक सिर्फ चार बार दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड से गुजरा है। वर्ष 2019 इस कड़ी का पांचवां साल बनेगा, लेकिन 118 सालों में सिर्फ 1997 की ठंड इस साल से ज्यादा रहेगी। बाकी तीन सालों का तापमान 2019 से ज्यादा था।
दिल्ली में ठंड का प्रकोप
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1901 से 2018 के बीच 1919, 1929, 1961 व 1997 में दिसंबर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे गया है। सबसे ज्यादा ठंड 1997 में पड़ी थी। उस साल दिसंबर का औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस चला गया था। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल 26 दिसंबर तक का औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौजूदा मौसमी दशाओं से 31 दिसंबर तक इसके 19.15 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की उम्मीद है। ऐसे में118 सालों में 1997 के बाद से यह सबसे ठंडा दिसंबर साबित होगा।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के साथ फैल रही है एक जानलेवा बीमारी, ऐसे करें पहचान और बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन
winter
- फोटो : अमर उजाला
1997 के बराबर हुई ठंडे दिनों की संख्या
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल दिल्ली-एनसीआर में 14 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हुआ था। इस बीच अभी तक 13 दिन बेहद ठंडे रहे हैं। इससे पहले 1997 में भी सर्द दिनों की संख्या 13 थी। विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 दिसंबर तक यही हालात रहेंगे। इस साल अधिकतम तापमान सबसे नीचे 18 दिसंबर को 12.2 डिग्री सेल्सियस सफदरजंग व 25 दिसंबर को पालम में 11.4 डिग्री सेल्सियस था।

delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
29 से हालात हो सकते हैं बेहतर, नए साल पर ओलावृष्टि
मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव बताते हैं कि 29 दिसंबर को हवाओं की दिशा बदलेगी। यह उत्तर पश्चिम से पुरवा हो जाएगी। इससे पारा मामूली ऊपर जाएगा। दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 31 दिसंबर से दो जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। एक व दो जनवरी को ओलावृष्टि होने की भी उम्मीद है।