{"_id":"5bf4d9bfbdec22693f5f718f","slug":"terrorist-ansar-arrest-case-he-was-hiding-in-delhi-for-20-days-he-work-not-organisation-not-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी गिरफ्तारी : 20 दिनों से दिल्ली में छिपा था अंसार, पैसों के लिए नहीं इसलिए करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गिरफ्तारी : 20 दिनों से दिल्ली में छिपा था अंसार, पैसों के लिए नहीं इसलिए करता था काम
Wed, 21 Nov 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
terrorist ansar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आया आतंकी अंसार उल हक करीब 20 दिनों से दिल्ली में छिपा था। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराता था। उनके खाने-पीने, पैसे और ठहरने की व्यवस्था तक करवाता था।
2 of 5
terrorist ansar
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आरोपी सुरक्षा एजेंसियों व जम्मू कश्मीर की खुफिया सूचनाएं एचएम आतंकियों को देता था। आरोपी अंसार ने खुलासा किया है कि वह पैसे के लिए नहीं, बल्कि तंजीम के काम करता था। आरोपी के परिवार के पास काफी पैसा है।
3 of 5
IGI Airport
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंसार के परिवार का सेबों का व्यवसाय है। इससे उसे हर महीने करीब 28 लाख रुपये की आमदनी होती है। ऐसे में वह पैसे के लिए नहीं, बल्कि आतंकी संगठनों के लिए काम करता था। आरोपी एसआई इम्तियाज अहमद मीर का पड़ोसी था। वह एसआई से भी मिलता था। एसआई इम्तियाज गांव में पड़ोसी होने के नाते उससे बात कर लेता था। बात ही बातों में वह एसआई इम्तियाज अहमर मीर से जम्मू कश्मीर पुलिस के बारे में जानकारी ले लेता था। इसके बाद उन सूचनाओं को वह आतंकियों को दे देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
ज्यादातर महिपालपुर के होटल में ठहरा था आतंकी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आतंकी अंसार ज्यादातर दिल्ली के महिपालपुर में स्थित एक होटल में ठहरा था। स्पेशल सेल मिलने के बाद ये दिल्ली से बेंगलूरू भाग गया और वहां से मुंबई निकल गया। मुंबई से इसे दिल्ली की सीधी फ्लाइट नहीं मिली तो वाया दिल्ली होकर जम्मू कश्मीर जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
terrorist attack
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की टीमें बेंगलूरू व मुंबई भी गई थीं। अंसार का दिल्ली आने का उद्देश्य सिर्फ छिपना था। ये पहले भी दिल्ली कई बार आ चुका है। दिल्ली पुलिस आरोपी से ये पता करने में लगी हुई है कि आरोपी जम्मू कश्मीर में किस पार्टी से जुड़ा हुआ था और दिल्ली में आतंकी हमले की कोई साजिश तो नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।