फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं मानव तस्करी के चुंगल में छुड़ाई गईं 16 लड़कियां, जिन्हें बहला फुसला कर लाया था दिल्ली

Wed, 25 Jul 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
swati maliwal rescue the 16 girls who came from nepal in delhi
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
दिल्ली महिला आयोग की टीम ने बड़े मानव तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ कराया है। टीम ने मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में फंसी 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया है। लड़कियों को गिरोह के सदस्य बहला-फुसलाकर दिल्ली में लाया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

बड़े पैमाने पर लड़कियों की तस्करी

swati maliwal rescue the 16 girls who came from nepal in delhi
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
दिल्ली महिला आयोग की टीम को दिल्ली के मुनिरका इलाके में बड़े पैमाने पर लड़कियों की तस्करी की जाने की सूचना मिली थी। 
जिसके बाद रात डेढ बजे दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने अपनी टीम के साथ उस जगह छापा मारा, जहां लड़कियों को रखा गया था। 

छापे से पहले ही तस्कर फरार

swati maliwal rescue the 16 girls who came from nepal in delhi
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
जब स्वाति मालीवाल उस मकान में पहुंची तो लड़कियों को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि छापे की सूचना मिलते ही तस्कर भाग गया। फिलहाल टीम ने 16 नेपाली लड़कियों को यहां से आजाद करा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इराक और कुवैत भेजने की थी तैयारी

swati maliwal rescue the 16 girls who came from nepal in delhi
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
पूछताछ में सामने आया कि दलाल इन लड़कियों को इराक और कुवैत भेजने वाले थे। इसके लिए लड़कियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए थे। जहां से लड़कियां बचाई, वो जगह थाने से 500 मीटर दूरी पर थीं। 
 
विज्ञापन

8 महीने पहले शुरू हुआ था रैकेट

swati maliwal rescue the 16 girls who came from nepal in delhi
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले करीब 8 महीने से लड़कियों की तस्करी का रैकेट चल रहा था। करीब 15 दिन पहले सात लड़कियों को इराक और कुवैत भेजा जा चुका था। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लिखा- कि उन लड़कियों के साथ ना जाने क्या हुआ होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed