साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दर्शक विदेशी कलाकारों के जरिए वहां के
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। हरियाणा टूरिज्म की ओर से इसकी
व्यवस्था की गई है।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि मेले में भारत की संस्कृति, शिल्प कला, परंपरा और भारतीय विरासत की शानदार झलक देखने को मिलती है। मेले में दर्शक खरीदारी, लजीज व्यंजनों के अलावा देश-विदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ के लोक गीत और छह फरवरी को सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि दर्शक प्रसिद्ध गायकों से लेकर बैले नर्तक और कव्वालों का लाइव कार्यक्रम भी देख सकेंगे। सात फरवरी को लोकप्रिय पंजाबी पॉप एवं लोक गायक मास्टर सलीम अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
आठ फरवरी को भारतीय लोक नर्तक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। नौ फरवरी को पॉप एवं लोक गायक गुरिन्द्र गिंडा की संगीतमय संध्या के साथ-साथ लोक नर्तकों द्वारा मिर्जा साहिब बैले प्रस्तुत किया जाएगा। 10 फरवरी को पुन: छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा आर्कषक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।