{"_id":"5b0f95434f1c1b8f6e8b55fc","slug":"sunanda-pushkar-mailed-to-8-people-before-death-and-pakistani-journalist-mehar-came-india-3-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से पहले सुनंदा ने कुल 8 लोगों को भेजा था मेल, इसलिए 3 बार भारत आई थी पाक पत्रकार मेहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से पहले सुनंदा ने कुल 8 लोगों को भेजा था मेल, इसलिए 3 बार भारत आई थी पाक पत्रकार मेहर
Fri, 01 Jun 2018 09:54 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के केस में दो नए खुलासे हुए हैं। एक खुलासा सुनंदा पुष्कर के मेल से जुड़ा है तो दूसरा शशि थरूर की कथित दोस्त पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से जुड़ा हुआ है।
2 of 5
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार तीन बार भारत आई थीं। पुलिस ने चार्जशीट में इस तथ्य का हवाला दिया है। पुलिस का कहना है कि मेहर दो बार निजी दौरे पर अपनी मर्जी से भारत आई थीं, जबकि तीसरी बार एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। अधिकारियों का कहना मेहर दो बार शशि थरूर से मिलने आई थीं। वहीं, एसआईटी ने मेहर तरार की जांच कराने को लेकर आईबी से भी सहायता ली थी। यह बात दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में प्रमुखता से लिखी है।
3 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शशि व मेहर की मुलाकात दुबई के एक होटल में पहली बार हुई थी। इसके बाद मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। मेहर दो बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। एक बार हयात व दूसरी बार कनॉट प्लेस स्थित संग्रीला होटल में ठहरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
जबकि तीसरे बार एसआईटी ने हयात होटल में मेहर से कई घंटे पूछताछ की थी। तत्कालीन दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ की देखरेख में एसआई ने उनसे सवाल पूछे थे। वहीं, जांच में ये भी बात सामने आई है कि सुनंदा ने मौत से पहले करीब सात से आठ लोगों को मेल भेजा। जिसमें लिखा गया था कि अब वह जीना नहीं चाहती हैं। उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, मेहर तरार को लेकर सुनंदा व शशि थरूर के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
5 of 5
sunanda pushkar
- फोटो : सोशल मीडिया
जासूसी के कोण से भी हुई तफ्तीश एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस पूरे मामले में जासूसी के कोण से भी तफ्तीश की गई। पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं मेहर जासूसी के लिए भारत तो नहीं आईं। एसआईटी ने इसके लिए खुफिया विभाग की सहायता ली थी। मेहर तरार के पासपोर्ट व मोबाइल आदि की डिटेल खंगाली गई। एसआईटी ने विदेश मंत्रालय की सहायता भी ली थी। हालांकि, जांच में जासूसी की बात सहीं नहीं पाई गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।