फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘वेस्ट मैटेरियल’  का कैसे हो सकता है बेस्ट इस्तेमाल, इन स्टूडेंट्स से सीखिए आप

Thu, 30 Mar 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 30 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
students made things from waste material in greater noida

विद्यार्थियों ने आज अपने हुनर से यह साबित कर दिया कि वेस्‍ट मैटेरियल से भी किस तरह से बेस्‍ट चीजें बनाई जा सकती हैं। दिल्‍ली एनसीआर के विभिन्‍न कॉलेजों और संस्‍थानों के लगभग दो सौ बच्‍चों ने चंडीगढ़ के रॉक गार्डन से प्रेरणा लेते हुए कई बेकार वस्‍तुओं का इस्‍तेमाल कर सुंदर क्रिएशन कर दिया। अखबार, विभिन्‍न वस्‍तुओं, रंगों और ब्रश के माध्‍यम से बनाई गई कलाकृतियों को देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में क्रिएटिव रारा का आयोजन किया गया। 

Trending Videos
students made things from waste material in greater noida

इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों के लगभग 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्रिएटिव रारा में मुख्य रूप से बोर्ड ब्यूटीफिकेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ड्रेस डिजाइनिंग, बॉडी पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने दिखाया कि अगर आप में रचनात्मक सोच  है तो कोई भी चीज बेकार नहीं होती। विजयी छात्र और छात्राओं को भाजपा नेता सतीश गुलिया, आईआईएमटी समूह के एमडी मयंक अग्रवाल, निदेशक डॉ.राहुल गोयल ने पुरस्‍कार देकर सम्‍म‍ानित किया।

students made things from waste material in greater noida

उल्‍लेखनीय है कि आसपास नजर दौड़ाने पर तो अनेक वस्तुएं बेकार नजर आती आती हैं लेकिन अपनी रचनात्मकता से उन बेकार चीजों से ऐसी उपयोगी वस्तुएं बना सकते हैं कि देखने वाले को अचंभित कर दे। ड्रेस डिजाइनिंग में रद्दी अखबार से छात्रों ने मनमोहक ड्रेस तैयार की. साड़ी से लेकर राजसी परिधान तक छात्रों ने रद्दी अखबार से तैयार कर दिखा दिया कि रद्दी अखबार भी कितने काम के हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
students made things from waste material in greater noida

बोर्ड ब्यूटिफिकेशन में दीपाली, सेजल, मोनिका की टीम ने महिला सशक्तिकरण की थीम पर काम किया वहीं निखिल, राजकुमार, दीपक की टीम ने सबका साथ, सबका विकास की थीम पर काम करके सबकी तारीफ बटोरी। बोर्ड ब्यूटिफिकेशन में अनामिका और नागेश्वर की टीम विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर की विरासत दिखाने के साथ साथ भारत की एकता और अखंडता को पदर्शित करने वाली रंगोली सजायी।

विज्ञापन
students made things from waste material in greater noida

प्रीति की टीम ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन रंगोली के माध्यम से कराए। रंगोली प्रतियोगिता की विजेता आईटीएस कॉलेज की शिवम, शिवांगी, प्रज्ञा और आशी की टीम रही।बेस्ट ऑफ वेस्ट में प्रथम पुरस्कार एमजीएमटी और आईआईएमटी कॉलेज के रोहन,राजा और समीर ने जीता। बॉडी पेंटिंग में मंगलम कॉलेज के कुंदन, अभिषेक ने बाजी मारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed