फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइनीज मोबाइल कंपनी के कूड़ेदान में मिला तिरंगा, कर्मचारी की हरकत पर मचा कोहराम

Wed, 29 Mar 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Mar 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
tored national flag found in dustbin in noida oppo company office, chinese man allegedly did this
tricolor - फोटो : अमर उजाला

चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो में तिरंगे के अपमान को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को शांत कराने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के एक चाइनीज अधिकारी ने दीवार पर लगे तिरंगे को उखाड़ कूड़ेदान में फेंक दिया। थाना फेज तीन पुलिस ने एक कर्मचारी की शिकायत पर चाइनीज अधिकारी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज निवारण अधिनियम की धारा दो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।(सभी फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला)

Trending Videos
tored national flag found in dustbin in noida oppo company office, chinese man allegedly did this
indian flag - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

ओप्पो कंपनी में हंगामे की ये घटना नोएडा के ए-154बी, सेक्टर-63 स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुई। यहां वरिष्ठ अधिकारी व प्रबंधन चाइना का है। इनके अलावा लगभग 6500 कर्मचारी भारतीय हैं, जो दिन और रात की शिफ्ट में नौकरी करते हैं। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि 26 जनवरी को कंपनी में समारोह के दौरान दीवारों पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन-चार बजे कंपनी के अधिकारी शोह यूम ने निरीक्षण के दौरान कैंटीन और कंपनी में लगे कुछ राष्ट्रीय ध्वजों को दीवार से उखाड़कर कूड़ेदान में डाल दिया।

tored national flag found in dustbin in noida oppo company office, chinese man allegedly did this
indian flag - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

कंपनी के भारतीय कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और प्रबंधन से मामले की शिकायत की। इसके बावजूद प्रबंधक ने कार्रवाई नहीं की गई। दिन की पाली में काम करने वालों ने रात्रि पाली के कर्मचारियों को सूचना दी। रात्रि पाली के कर्मचारी रात आठ बजे कंपनी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
tored national flag found in dustbin in noida oppo company office, chinese man allegedly did this
indian flag - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

कंपनी में पैसे एकत्र कर दो कर्मचारी मार्केट गए और काफी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज के पोस्टर खरीद लाए। इन्होंने देर रात कंपनी के अंदर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज के पोस्टर लगाए। फिर यूनिफार्म पर पोस्टर लगा रात करीब एक बजे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कंपनी के बाहर धरना-प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के भी नारे लगा रहे थे। रात भर कंपनी के बाहर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते रहे, लेकिन प्रबंधन की तरफ से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
tored national flag found in dustbin in noida oppo company office, chinese man allegedly did this
indian flag - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

छत पर तिरंगा लेकर चढ़े थे कर्मचारी
सुबह करीब सात बजे नोएडा पुलिस को मीडिया से ओप्पो कंपनी के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिली। एसपी सिटी दिनेश यादव ने निर्देश पर थाना फेज तीन प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उस वक्त कंपनी के बाहर लगभग 2500 कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह आठ बजे से दिन की शिफ्ट के कर्मचारी भी पहुंचने लगे और प्रदर्शन में शामिल होने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुस्साए कर्मचारी कंपनी की दीवारों पर और छत पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर चढ़े थे। वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन से कंपनी के सामने मार्ग बंद था। हंगामे को खत्म करने के लिए पुलिस को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed