दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के गेस्ट शिक्षक एलन स्टेनले ने अपनी मां की हत्या के बाद आत्महत्या नहीं की थी। सुसाइड नोट में सामने आया है कि एलन ने मां की हत्या नहीं की थी। अब तक पुलिस मान रही थी कि प्रोफेसर ने अपनी मां की हत्या कर फिर खुदकुशी की। मां लेसी की मौत कैसे हुई ये भी एलन ने तीन पेज के सुसाइड नोट में लिखा है, जो तमिल भाषा में है। जानिए कैसे हुई एलन की मां की मौत और एलन ने असल में क्यों सुसाइड किया.....
सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर एलन ने नहीं की मां की हत्या, सुसाइड नोट में सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि एलन और उसकी मां ने खुदकुशी की है। इस बात की पुष्टि मलयालम भाषा में लिखे गए सुसाइड नोट से हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है, जिससे पता चल पाएगा कि उसे किसने लिखा है। सोमवार को मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर एलन के बड़े भाई को सौंप दिया गया।
एलन के बड़े भाई एयरफोर्स में डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली पहुंचे। छोटे भाई व मां का शव देखकर वह बिलख पड़े। उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि उन पर दर्ज पारिवारिक मामले को केरल का मीडिया पिछले एक हफ्ते से उछाल रहा था और एलन व उसकी मां को केरल के कूडाथाई सीरियल मर्डर के आरोपियों की तरह बताया जा रहा था।
इस तरह की खबरें सोशल मीडिया व फेसबुक पर भी खूब शेयर की गई, जिससे मां-बेटे पूरी तरह से टूट चुके थे। एलन के बड़े भाई ने पुलिस को कई जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दर्ज केस के दोबारा जांच किए जाने से मां-बेटा तनाव में थे। पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि एलन ने अपनी मां की हत्या की या फिर उसने मां को खुदकुशी करने में मदद की थी। उसकी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। इसलिए शक है कि उसने अपनी मां की हत्या की है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर का कहना है कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड नोट में मानसिक रूप से टूटने की बात लिखी है
मलयालम भाषा में लिखे तीन पेज के सुसाइड नोट में जिक्र है कि कानूनी लड़ाई से मां-बेटा मानसिक तौर पर टूट चुके हैं। समाचार पत्र व सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जाने वाली बातों से वह बदनामी महसूस कर रहे हैं। वह इस मामले में बेकसूर हैं, लेकिन जिस तरह से इस मामले को उछाला जा रहा है उससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एलन ने सोशल मीडिया पर ऐसी बातों का जवाब देते हुए कहा था कि वह बेकसूर हैं। यदि उन्हें ज्यादा परेशान किया तो वह खुदकुशी कर लेंगे।