फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोफेसर सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, मां ने खुदकुशी के लिए कर दिया था इनकार, लेकिन...

Mon, 21 Oct 2019 03:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Oct 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
St stephens professor mother reject to suicide earlier then he kill her and himself suicides
सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर एलन स्टेनल और उसकी मां की मौत के मामले में एक बड़े राज का खुलासा हुआ है। एलन के दोस्तों ने खुलासा किया है कि उसने कुछ समय पहले अपनी मां से आत्महत्या की बात कही थी जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया था लेकिन बाद में....

St stephens professor mother reject to suicide earlier then he kill her and himself suicides
प्रोफेसर एलन स्टेनल - फोटो : अमर उजाला

मां ने खुदकुशी के लिए मना कर दिया था
सोशल साइट पर एलन के कुछ मित्रों की ओर से शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि वह हमेशा आत्महत्या करने के बारे में सोचता रहता था। पांच दिन पहले उसने बताया कि उसने अपनी मां से आत्महत्या करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। उधर, सेंट स्टीफंस कॉलेज में ही पढ़ाने वाली प्रोफेसर नंदिता नारायण ने बताया कि आज सुबह एलन और उसकी मां के बारे में खबर सुनकर सदमे में हूं। डीयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मेरी एलन से बात हुई थी। इस दौरान उसने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकता है।

St stephens professor mother reject to suicide earlier then he kill her and himself suicides
प्रोफेसर एलन - फोटो : अमर उजाला

एलन की एक महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले एलन ने उससे मां के साथ खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। उसने अपनी मां को कहा था कि दोनों सुसाइड कर लेते हैं, लेकिन मां तैयार नहीं हुई। इस बात को सुनकर एलन की महिला मित्र ने उसे समझाया। कभी भी मां-बेटे द्वारा खुदकुशी कर लेने की आशंका को देखते हुए वह उसके घर आकर रहने लगी। उसने मां-बेटे की काउसलिंग भी की। तीन दिन बाद मां-बेटे ने अपने रिश्तेदारों के आने की बात कहकर महिला मित्र को उसके घर से जाने के लिए कह दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
St stephens professor mother reject to suicide earlier then he kill her and himself suicides
सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

सेंट स्टीफंस से किया स्नातक
एलन के एक मित्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की। एक साल पहले सेंट स्टीफंस कॉलेज में तदर्थ आधार पर प्रोफेसर पद पर ज्वाइन करने के समय वह आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहा था। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि एलन ने अपनी मां की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया है और उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
St stephens professor mother reject to suicide earlier then he kill her and himself suicides
प्रोफेसर ने की मां की हत्या - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर दोस्तों ने बताई कहानी
सोशल मीडिया पर एलन के दोस्तों ने बताया कि कानूनी लड़ाई ने मां-बेटे को मानसिक तौर पर बुरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि उन्हें पता था कि वे निर्दोष हैं, फिर भी न्यायिक प्रणाली पर विश्वास जताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का निश्चय किया। एलन के एक अन्य मित्र ने फेसबुक पोस्ट पर केरल के स्थानीय अखबार में 15 अक्तूबर को प्रकाशित उस खबर की आलोचना की, जिसमें एलन और उसकी मां की तुलना केरल के कूडाथाई सीरियल मर्डर के आरोपियों से की गई थी। उसने बताया कि इस तरह सार्वजनिक तौर पर अपमानित करना एलन व उसकी मां को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह बुरी तरह हताश थे और एलन ने हमसे बात करना बंद कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed