फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमलेश तिवारी की मां के पक्ष में कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, निकम्मी व्यवस्था आपके घरवालों को मार...

Mon, 21 Oct 2019 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Oct 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case kumar vishwas supports mother attacks yogi government
- फोटो : सोशल मीडिया

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारों की गिरफ्तारी यूपी पुलिस चौथे दिन भी नहीं कर सकी है। इस बीच बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लिए कमलेश तिवारी की मां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। मुख्यमंत्री योगी ने परिवार को लखनऊ मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान कमलेश तिवारी की मां ने एक बयान दिया जिसके बाद आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के माध्यम से सरकार को आड़े हाथों लिया। आगे पढ़िए क्या है ट्वीट और कमलेश तिवारी की मां ने क्या बयान दिया...

kamlesh tiwari murder case kumar vishwas supports mother attacks yogi government
कमलेश तिवारी के परिजन सीएम योगी से मिले - फोटो : पीटीआई

कमलेश तिवारी की मां और उनका परिवार रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। उनसे मुलाकात के बाद कमलेश की मां बोलीं कि, उन्हें सीएम योगी और उनके प्रशासन से कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं है। हमें उनके हाव-भाव से ऐसा ही लगा।

kamlesh tiwari murder case kumar vishwas supports mother attacks yogi government
कमलेश तिवारी-कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में लिखा, 'निकम्मी व्यवस्था आपके घरवालों को मार भी दे तब भी उस व्यवस्था के स्वयंभू मालिकों के दरबार में जाना ही होगा! सनातन संस्कारों में मृत्यु के बाद तेरहवीं तक परिजन घर नहीं छोड़ सकते पर मरनेवाला चाहे कानून का रखवाला बुलंदशहर का इंस्पेक्टर हो या कट्टरपंथियों का शिकार, जाना पड़ेगा दरबार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case kumar vishwas supports mother attacks yogi government
कमलेश तिवारी के परिजन सीएम योगी से मिले - फोटो : पीटीआई

कमलेश तिवारी की मां ने ये बात भी कही थी...

कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को वह अपने बड़े बेटे की तरह मानती हैं। उनसे मांग की थी हमें न्याय मिलना चाहिए और जो दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमें न्याय का भरोसा दिलाया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद कुसुमा तिवारी ने मीडिया से कहा कि भरोसा मिल गया तो समझो सब कुछ मिल गया। कुसुमा तिवारी ने कहा कि आज से नहीं हम बहुत दिनों से मुख्यमंत्री को अपना बड़ा बेटा मानते हैं। 

विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case kumar vishwas supports mother attacks yogi government
कमलेश तिवारी की मां और पत्नी - फोटो : ANI

वहीं कमलेश की पत्नी किरन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। किरन ने कहा कि महाराज जी (मुख्यमंत्री) हमारे लिए पहले से पूज्यनीय हैं। उनके साथ बैठ के बात की बहुत अच्छा लगा। किरन ने कहा कि हमारा कोई और बड़ा सुनने वाला नहीं हैं। मुख्यमंत्री जी सुनेंगे हमारी बात इसीलिए उनसे मिलने हम लोग आए थे। वहीं सीएम से मुलाकात के बाद हिंदू समाज पार्टी के महासचिव राजेश मणि ने दावा किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।

सीतापुर पहुंचते ही मां पलटीं 

वहीं लखनऊ से सीतापुर पहुंचते ही कुसुमा तिवारी अपने बयान से पलट गईं। सीतापुर में उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है। उन्हें आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए। उन्होंने एलान किया कि इंसाफ नहीं मिला तो अब तलवार उठाएंगे। हत्यारों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री से आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम से मुलाकात को बेनतीजा बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed