फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उद्घाटन से लेकर अब तक शुरू से ही इन अनचाही वजहों से चर्चा में रहा है सिग्नेचर ब्रिज

Sat, 24 Nov 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
signature bridge is in talks for various notorious reasons from day of inauguration, know them
signature bridge - फोटो : अमर उजाला
राजधानी की पहचान बन चुका सिग्नेचर ब्रिज निर्माण से लेकर उद्घाटन और उसके बाद भी लगातार चर्चा में है। पहले निर्माण में देरी तो उद्घाटन में मारपीट के बाद अब दो डॉक्टरों की मौत से उस पर काला धब्बा लग गया है। वहीं, सेल्फी, कानून के उल्लंघन व अश्लील हरकतों को लेकर भी ब्रिज चर्चा में है। आगे पढ़ें सभी कारण विस्तार से...
signature bridge is in talks for various notorious reasons from day of inauguration, know them
signature bridge - फोटो : अमर उजाला

नींव रखे जाने के बाद सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण 14 वर्ष में पूरा हुआ। निर्माण की लागत बढ़ने से विवादों में छाया रहा। हाल ही में उद्घाटन के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान और भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद फिर से चर्चा में आ गया। तिवारी ने अमानतुल्लाह खान के अलावा मुख्यमंत्री को भी लपेटे में लेकर मामला दर्ज करवा दिया। 

signature bridge is in talks for various notorious reasons from day of inauguration, know them
signature bridge - फोटो : अमर उजाला

उद्घाटन के बाद सिग्नेचर ब्रिज पर तमाम नियम कानून को दरकिनार किया जा रहा है। ब्रिज पर सेल्फी लेना, उल्टी दिशा में वाहनों की दौड़ के अलावा देर रात शराब पार्टी व पिकनिक स्पॉट बनकर रह गया है। वाहन चालकों की बढ़ती हरकतों के कारण पुलिस को भी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
signature bridge is in talks for various notorious reasons from day of inauguration, know them
सिग्नेचर - फोटो : SELF

यह सब हो ही रहा था कि सरेआम किन्नरों ने कपड़े उतार अश्लील हरकतें कर ब्रिज का नाम बदनाम कर दिया। हर दिन सिग्नेचर ब्रिज किसी न कि सी बात को लेकर सुर्खियों में रहा है। शुक्रवार सुबह ब्रिज पर हुई दो युवा डॉक्टरों की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। 

विज्ञापन
signature bridge is in talks for various notorious reasons from day of inauguration, know them
signature bridge - फोटो : अमर उजाला

ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी का तर्क है कि उसने निर्माण कार्य पूरा कर दिया लेकिन घटनास्थल पर गैप ने उसके तर्कों की पोल खोल दी। यह ठीक है कि बाइक की रफ्तार ज्यादा रही होगी लेकिन जिस प्रकार गैप से युवक नीचे गिरा, उस पर सवाल उठने लगे हैं। यदि ब्रिज पर गैप न होता तो शायद कम से कम एक युवक की जान तो बच ही जाती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed