फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Murder: गोल्डी ने बताया था खुल गया है मूसेवाला के घर का दरवाजा, 19 साल के अंकित ने मारी थीं 20 गोलियां

Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
sidhu moosewala murder case goldy brar told the door of moosewala house opened 19-year-old ankit shot 20 bullets
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

गोल्डी बरार-लारेंस बिश्रोई गिरोह के सबसे युवा शूटर हरियाणा के अंकित उर्फ छोटा ने सिद्धू मूसेवाला को 20 गोलियां मारी थीं। उसने दोनों हाथों में एक-एक पिस्टल लेकर पंजाबी गायक पर नजदीक जाकर गोलियां चलाई थीं। उसने दोनों ही पिस्टल खाली कर दी थीं। बताया जा रहा है कि अंकित ने ही गायक मूसेवाला को सबसे ज्यादा गोलियां मारी थीं। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले गोल्डी बरार का प्रियव्रत उर्फ फौजी के पास फोन आया था। उसने ही बताया था कि सिद्धू मूसेवाला के घर का दरवाजा खुल गया है। पुलिस ने अंकित व सचिन दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 


 

sidhu moosewala murder case goldy brar told the door of moosewala house opened 19-year-old ankit shot 20 bullets
अंकित उर्फ छोटा - फोटो : amar ujala

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित को सिद्धू मूसेवाला के करीब जाने के लिए प्रियव्रत उर्फ फौजी ने बोला था। अंकित लारेंस बिश्नाई-गोल्डी बरार गिरोह में जल्द ही अपना नाम कमाना चहाता था। उसने फोटो भी खिंचवाई थी, जिसमें कारतूस से सिद्धू मूसेवाला लिखा है और पीछे बैठकर हत्या के लिए संकेत दे रहा है। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पंजाबी गायक की हत्या करने के बाद आरोपी शूटर एक दिन से ज्यादा कहीं नहीं रूके। आरोपी पांच राज्यों में घूमते रहे। इस दौरान ये फतेहाबाद, तोशाम, पिलानी, कच्छ, मध्यप्रदेश, बिलासपुर, यूपी व झारखंड में रूके। बताया जहां रहा है कि ये दिल्ली व हरियाणा में भी आए थे। 

sidhu moosewala murder case goldy brar told the door of moosewala house opened 19-year-old ankit shot 20 bullets
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह दो से सात जून तक कच्छ में रूके थे। यहां पर प्रियव्रत उर्फ फौजी बिना मास्क के घूमने लग गया था। हालांकि उसने हुलिया बदलने के लिए दाढ़ी छोटी करवा ली थी। उसकी बिना मास्क के घूमने की वजह से अंकित, दीपक मुडी और सचिन भिवानी प्रियव्रत से अलग हो गए थे और वहां भाग निकले थे। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि कनाडा में बैठा गोल्डी बरार ने शार्प शूटरों को 28 मई को कॉल किया था। उसने अगले दिन यानि 29 मई को वारदात करने को कहा था। वारदात से डेढ़ घंटे पहले गोल्डी ने प्रियव्रत को फोन किया था और बताया था कि मूसेवाला के घर का बड़ा दरवाजा खुल गया है और कभी भी घर से बाहर जा सकता है। जब पंजाबी गायक घर से निकला तो एक इंटरनेट कॉल आई कि मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ निकल रहा है और उसके साथ सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। सिद्धू की हत्या करने के बाद प्रियव्रत ने गोल्डी को फोन कर बताया था कि काम हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidhu moosewala murder case goldy brar told the door of moosewala house opened 19-year-old ankit shot 20 bullets
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

वारदात के लिए ली थी वर्दी, बाद में भागने के लिए रख ली
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शूटर ने पंजाब पुलिस की वर्दी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए ली थी। इन्हें पंजाब में तीन पंजाबी युवकों ने वर्दी दी थी। आरोपियों की साजिश थी कि अगर वह सिद्धू की हत्या नहीं कर पाएंगे तो वह पुलिस की वर्दी में मूसेवाला के घर दबिश देने के बहाने जाएंगे और उसकी हत्या कर देंगे। बाद में इन्होंने वर्दी अपने साथ रखी हुई थी। इनको लगा कि अगर कभी पुलिस ने घेर लिया तो वह वर्दी पहनकर फरार होने में कामयाब हो जाएंगे। 

विज्ञापन
sidhu moosewala murder case goldy brar told the door of moosewala house opened 19-year-old ankit shot 20 bullets
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार - फोटो : amar ujala

दो दिन बाद अनजान व्यक्ति ले गया था हथियार
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि पंजाबी गायक की हत्या में जो हथियार इस्तेमाल हुए हैं उन्हें दो दिन बाद एक जून को कोई अनजान व्यक्ति ले गया था। हथियार अनजान व्यक्ति को देने की पहले से प्लानिंग थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां हैं और कहां से खरीदे गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed