फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: आफताब ने 2020 में भी की थी श्रद्धा को मारने की कोशिश, चेहरे पर आई थी चोट, देखें तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2022 03:02 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 03:02 PM IST
सार

श्रद्धा के दोस्त ने फोटो शेयर करते हुए 2 साल पहले दिसंबर 2020 में आरोपी आफताब के द्वारा श्रद्धा की पिटाई का दावा किया है। श्रद्धा के दोस्त ने जो फोटो शेयर किया है उसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab tried kill Shraddha even in 2020
आफताब ने 2020 में भी की थी हत्या की कोशिश - फोटो : सोशल मीडिया

मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने और देशभर में सनसनी मचा देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में आए दिन नये खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा वाकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोटो श्रद्धा के एक दोस्त ने शेयर की है।


 

Shraddha Murder Case Aftab tried kill Shraddha even in 2020
श्रद्धा के चेहरे पर मारपीट के निशान - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा के दोस्त ने फोटो शेयर करते हुए 2 साल पहले दिसंबर 2020 में आरोपी आफताब के द्वारा श्रद्धा की पिटाई का दावा किया है। श्रद्धा के दोस्त ने जो फोटो शेयर किया है उसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान नजर आ रहे हैं।

Shraddha Murder Case Aftab tried kill Shraddha even in 2020
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कंधों और पीठ में दर्द के बाद इलाज कराने आई थी श्रद्धा- डॉक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता था। जब भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होता था आफताब उसको बुरी तरह से पीटता था। दावा किया जा रहा है कि 2020 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें श्रद्धा को कई जगह चोट आई थी। विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया की कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने कारण नहीं बताया था। हालांकि उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab tried kill Shraddha even in 2020
दिल्ली पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab tried kill Shraddha even in 2020
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के मोबाइल की तलाश है। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के फोन को ठिकाने लगाने से पहले उसका पूरा डाटा डिलीट कर दिया था। उसको ये आइडिया भी इंटरनेट से ही मिला था। आरोपी आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतारने के बाद बाहर जाकर बीयर लाया। शव के पास बैठ कर बीयर पी और खाना मंगाकर खाना खाने के बाद सारी रात फिल्म देखी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed