फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महरौली के जंगल में मिले श्रद्धा के बाल, दोस्तों ने बयान कराए दर्ज

Thu, 24 Nov 2022 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder case delhi Police got big success Shraddha hair found in Mehrauli forest
महरौली के जंगल में लगा पुलिस का बैरिकेट - फोटो : amar ujala

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी।

Shraddha Murder case delhi Police got big success Shraddha hair found in Mehrauli forest
मैदान गढ़ी का झील - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा की दोस्त और आफताब के एक दोस्त को नोटिस देकर दिल्ली बुलाया गया था। इनके साकेत कोर्ट में गुरुवार को 164 के बयान दर्ज किए गए। आफताब के दोस्त ने भी अपने बयान में श्रद्धा की पिटाई की बात मानी। 

Shraddha Murder case delhi Police got big success Shraddha hair found in Mehrauli forest
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दिल्ली पुलिस को छतरपुर के जंगल से श्रद्धा के बाल मिले गए हैं। छत्तरपुर के जंगल से जो जबड़ा मिला है उसमें सिर्फ दांत हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जबड़े से ही बाल मिले हैं। छतरपुर के जंगल से जो शव के टुकड़े मिले हैं उनमें से दो टुकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि वह महिला के ही हैं। जबड़े व कूल्हे की हड्डी से पता लग रहा है कि वह महिला के टुकड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder case delhi Police got big success Shraddha hair found in Mehrauli forest
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

मामले के तार बेंगलुरू से जुड़े
श्रद्धा हत्याकांड के तार बेंगलुरू से जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां श्रद्धा व आफताब का कॉमन दोस्त रहता है। दिल्ली पुलिस दोस्त से पूछताछ करने के लिए वहां जाने तैयारी कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुला सकती है।

विज्ञापन
Shraddha Murder case delhi Police got big success Shraddha hair found in Mehrauli forest
Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला

आफताब के फ्लैट से मिले पांच चाकू
आफताब ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। वहीं पुलिस को उसके छतरपुर स्थित फ्लैट से पुलिस को पांच धारदार चाकू मिले हैं। पुलिस ने जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed