फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉरेंसिक विशेषज्ञों का चौंकाने वाला दावा: श्रद्धा से आफताब को थी नफरत, साजिशन घुमाया-फिराया, फिर ले ली जान

Sat, 26 Nov 2022 08:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Nov 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
Shraddha murder accused Aftab made shocking confessions during polygraphy test
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो

श्रद्धा हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) से पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। रोहिणी एफएसएल के विशेषज्ञों के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा की हत्या गुस्से में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। साथ ही वारदात से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी। उसे दृश्यम पार्ट-दो का इंतजार था। वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद कोई कहानी बनाने की फिराक में था। उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। हत्या करने के बाद श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों से लगातार बात कर ऐसे सबूत बनाता रहा, ताकि बाद में निर्दोष साबित होने में कोई परेशानी न हो। ये बातें आफताब के गुरुवार को पौने नो घंटे तक चले पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सामने आईं।

Shraddha murder accused Aftab made shocking confessions during polygraphy test
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo

रोहिणी स्थित एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट ने उससे दृश्यम फिल्म का जिक्र किया था। एक्सपर्ट ने पूछा कि क्या वह दृश्यम फिल्म देखकर बच सकता था। इस पर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Shraddha murder accused Aftab made shocking confessions during polygraphy test
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद एक्सपर्ट ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की गई है। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और अब तो दृश्यम पार्ट-2 भी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder accused Aftab made shocking confessions during polygraphy test
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्सपर्ट सूत्रों का कहना है कि आरोपी श्रद्धा से नफरत करता था। वह साजिश के तहत ही उसे घुमाने-फिराने ले गया था। वहीं, एफएसएल विशेषज्ञों का कहना है कि आरोपी ने श्रद्धा की हत्या आवेश में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा के साथ कई बार मारपीट की थी।

विज्ञापन
Shraddha murder accused Aftab made shocking confessions during polygraphy test
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि महरौली पुलिस आफताब को शुक्रवार शाम चार बजे रोहिणी स्थित एफएसएल लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एफएसएल में आरोपी से सिर्फ पूछताछ हुई। उसे मशीन पर नहीं बैठाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed