Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 players appeared for trials for the North Zone CBSE competition.

Delhi NCR News: नॉर्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता के लिए 50 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
नंबर गेम - 06 खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम के ताइक्वांडो मैदान में सोमवार को राज्य स्तरीय नॉर्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता के लिए वुशु, कराटे, मार्शल आर्ट्स और जूडो के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल को परखने के बाद छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय नॉर्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक, फुर्ती और प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। फिलहाल चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए जल्द ही प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही खेल की बारीकियों, तकनीक और नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


ताइक्वांडो प्रशिक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। अब प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों की कमियों को दूर करने और उनकी खेल तकनीक को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए चार प्रशिक्षकों की टीम बनाई जाएगी। जो इस खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed