फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court refuses to stay life sentence of murder convict outside Rohini Court

Delhi NCR News: रोहिणी कोर्ट के बाहर हत्या के दोषी की उम्रकैद पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
-2017 में पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी की गोली मारकर की गई थी हत्या, दोषी की अपील पर जनवरी 2027 में होगी सुनवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के बाहर 2017 में हुई गोलीबारी और हत्या में दोषी ठहराए एक युवक की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। घटना के समय युवक की उम्र 17 साल से अधिक थी, लेकिन वह नाबालिग था। उसे जनवरी 2026 में दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की उसकी याचिका खारिज करते हुए मामले में दाखिल अपील को जनवरी 2027 में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह और न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट की पीठ ने मंगलवार को दोषी की ओर से पेश दलीलें सुनने के बाद यह फैसला लिया। अदालत को बताया गया कि दोषी ने रोहिणी कोर्ट के बाहर पुलिस हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। अभियोजन पक्ष ने यह भी कहा कि दोषी का नाम अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोषी नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा था। उसने रोहिणी कोर्ट के बाहर राजेश दुर्मथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed