{"_id":"0554ac271d6080fb706bb5d3378c4b5a","slug":"she-used-to-sell-burgers-in-chandigarh-now-became-sarpanch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
Tue, 12 Jan 2016 01:12 PM IST
अमित रूखाया / अमर उजाला, गुड़गांव
अमित रूखाया / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार सुबह एक लड़की गली में तीन सहेलियों के साथ मटका सिर पर उठाए जा रही है। संवाददाता इस गांव में पहुंचा और इन्हीं लड़कियों से पूछा कि सरपंच रेखा का घर कहां है, तो बांयी ओर खड़ी लड़की ने जवाब दिया...जी मैं ही हूं। बेहद साधारण दिख रही इस युवती को देखकर सहसा कोई नहीं कह सकता कि आज इसके हाथ में गांव की चौधर है। पिता बंसीलाल दिहाड़ी मजदूर हैं।
(अमित रूखाया/अमर उजाला, गुड़गांव)
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
2 of 7
घर पहुंचने पर पता चला कि करीब 15 दिन पहले तक यह युवती चंडीगढ़ में बर्गर किंग रेस्टोरेंट पर काम करती थी और आज इस गांव की सरपंच बन गई। बात लंबी चली तो लगा किस्मत ने रेखा का खूब साथ दिया। पहली बार सितंबर में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद रेखा ने पर्चा भरा, लेकिन उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब उसका नामांकन इस वजह से रद्द कर दिया गया की उम्र 21 साल पूरी नहीं हुई थी।
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
3 of 7
तब वह 20 साल आठ महीने की हुई थी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक योग्यता लागू करने को लेकर पंचायत चुनाव पर स्टे लगा दिया। दिसंबर में जब सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षिक योग्यता सहित सभी शर्तों को लागू करते हुए चुनाव को हरी झंडी तब तक रेखा 21 बरस की हो चुकी थी। सरपंच पद के लिए आवश्यक आयु योग्यता पूरी होती ही चंडीगढ़ में बर्गर किंग रेस्टोरेंट पर काम करने वाली रेखा ने गांव आकर एससी आरक्षित सीट पर सरपंच के लिए नामांकन भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
4 of 7
रेखा ने 1001 वोटों में से 610 मत हासिल किए। जबकि उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल को 394 वोट मिले। वहीं दूसरी ओर होडल खंड के पंच सरपंचों के चुनाव में सामान्य वर्ग की आठ, ओबीसी की दो, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की दो-दो महिलाओं ने सरपंच पद का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
PHOTOS : बर्गर बेचने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी सरपंच
5 of 7
जबकि पुरुषों में दस सामान्य, चार अनुसूचित, एक पिछड़ा वर्ग तथा ओबीसी वर्ग के तीन प्रत्याशियों ने सरंपच पद पर अपनी जीत दर्ज कराई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।