फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शैलजा हत्याकांड: मेजर निखिल का छोटा भाई और उसका चाचा भी शक के दायरे में, जानिए इनपर क्यों कसा शिकंजा

Tue, 26 Jun 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
shailja murder case: Nikhils brother and his uncle are also suspicion in this murder mystery
shailza murder
दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार दोपहर हुए बेहद हाई प्रोफाइल शैलजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल राय हांडा की निशानदेही पर साकेत इलाके में ही उसके घर के पास से शैलजा का टूटा हुआ फोन बरामद कर लिया। हत्या करने के बाद आरोपी शैलजा का मोबाइल ले आया था। यहां लाकर उसने सिम और मोबाइल तोड़कर घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। 

 
shailja murder case: Nikhils brother and his uncle are also suspicion in this murder mystery
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस निखिल से पूछताछ कर शैलजा का हैंडबैग, छाता और एक अन्य चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पुलिस की एक टीम निखिल को लेकर मेरठ कैंट जाएगी। कैंट के जिस मेस में वह रुका था, पुलिस वहां जाकर छानबीन करेगी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद मेजर निखिल हांडा का छोटा भाई रजत हांडा व उसका चाचा भी शक दायरे में हैं। 
shailja murder case: Nikhils brother and his uncle are also suspicion in this murder mystery
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद निखिल अपने घर पहुंचा। वहां उसने छोटे भाई को सारी बात बताई। इसके अलावा बाद में वह सीआर पार्क में रहने वाले चाचा के घर पहुंचा। उसने कुछ रुपये भी चाचा से लिए और वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि शायद निखिल के भाई व चाचा ने उसकी भागने में मदद की। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shailja murder case: Nikhils brother and his uncle are also suspicion in this murder mystery
murder in delhi
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, वह कपड़े उसने रास्ते में जला दिए थे। इसके अलावा जिस तौलिये से मेजर निखिल ने अपनी कार से शैलजा का खून साफ किया था, पुलिस को उसकी भी बरामदगी का प्रयास कर रही है। इधर, निखिल द्वारा बरामद कराए गए शैलजा के मोबाइल की जांच में मोबाइल उसका ही पाया गया है। पुलिस ने टूटे हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी मैच कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निखिल का फिलहाल अभी एक ही मोबाइल बरामद हुआ है, उसका दूसरा मोबाइल भी बरामद किया जाना बाकी है। 
 
विज्ञापन
shailja murder case: Nikhils brother and his uncle are also suspicion in this murder mystery
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद भी घटनास्थल पर गया था निखिल
पुलिस सूत्रों की मानें तो दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी निखिल ने शैलजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने उसे कार से कुचला और मौके से वह सीधा आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां वह अपनी पत्नी व डेढ़ साल के बेटे से मिला। कुछ ही देर बाद वह अस्पताल से निकलकर करीब दो बजे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed