{"_id":"5b31c0a14f1c1bf76e8ba251","slug":"shailja-murder-case-major-amit-was-frustrated-to-nikhil-he-also-trying-to-get-rid-to-nikhil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शैलजा हत्याकांड: मेजर अमित भी निखिल से छुड़ाना चाह रहे थे पीछा, यहां खरीद लिया था मकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलजा हत्याकांड: मेजर अमित भी निखिल से छुड़ाना चाह रहे थे पीछा, यहां खरीद लिया था मकान
Tue, 26 Jun 2018 10:56 AM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा नहीं था कि निखिल एक तरफा प्यार में शैलजा के लिए पागल था। शुरुआत में शैलजा भी निखिल के नजदीक आई थी, लेकिन उसके इरादे भांपकर उसने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। अक्सर निखिल शैलजा को व्हाट्स ऐप पर वीडियो कॉल किया करता था।
2 of 5
shailza murder
फरवरी में अमित ने अपनी पत्नी को निखिल से बातचीत करते हुए पकड़ भी लिया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और निखिल से बातचीत की। शैलजा ने इसके बाद निखिल को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया लेकिन निखिल ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।
3 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
वह हर कीमत पर शैलजा को अपना बनाना चाहता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेजर अमित दो माह पूर्व ही नगालैंड से ट्रांसफर होकर दिल्ली आया था। यहां आकर उसने पत्नी के कहने पर अमृतसर में एक मकान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
अमित नहीं चाहता था कि सूडान जाने के बाद उसकी पत्नी दिल्ली में रहे। हालांकि वह पत्नी को अपने साथ यूएन के प्रोग्राम पर ले जाने वाला था, लेकिन एहतियात के तौर पर उसने पहले ही निखिल से पीछा छुड़ाने के लिए अपना मकान खरीद लिया। इधर, शैलजा के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेजर निखिल लगातार शैलजा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर वह शैलजा को परिवार छोड़कर उससे शादी करने के लिए कहता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने शैलजा से शादी का दबाव बनाया था। पुलिस की मानें तो खुद निखिल शादीशुदा है। उसके परिवार में माता-पिता, एक छोटे भाई के अलावा पत्नी व दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल का उसका बेटा और पांच साल की बेटी है। मना करने पर उसका शैलजा से झगड़ा हुआ और उसने गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।