फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातों-रात ऐसे खत्म हो गया शाहीन बाग का प्रदर्शन, पुलिस को देखते ही जुट गए थे 2500 लोग

Tue, 24 Mar 2020 11:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Shaheen bagh protest site cleared by delhi police amidst lockdown in wake of corona virus
शाहीन बाग - फोटो : ani

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिसंबर से चल रहे धरना प्रदर्शन को लॉकडाउन के कारण खत्म करवा दिया गया है। पुलिस ने धरनास्थल से सभी टेंट उखड़वाए, साथ ही विरोध करने पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने धरना खत्म कराने के बाद बताया कि किस तरह प्रदर्शनकारी उनकी बात नहीं मान रहे थे, जिसके कारण उन्हें सख्ती बरतनी पड़ी।



 

Shaheen bagh protest site cleared by delhi police amidst lockdown in wake of corona virus
Shaheen bagh - फोटो : ani

दरअसल सोमवार दिनभर लॉकडाउन के बावजूद लोगों की लापरवाही को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि अब नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके बाद पुलिस देर रात करीब दो बजे धरना खत्म करवाने के लिए शाहीन बाग पहुंची। वहां धरना जारी ही था। 
 

Shaheen bagh protest site cleared by delhi police amidst lockdown in wake of corona virus
Shaheen bagh - फोटो : ani

पुलिस ने पहले माइक से घोषणा कर वहां बैठे लोगों से हटने की अपील की। आसपास के लोगों को जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो आनन-फानन में और भी प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे। देखते ही देखते करीब 2500 लोग पुलिस का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen bagh protest site cleared by delhi police amidst lockdown in wake of corona virus
Shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला

इस तरह के विरोध को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद 10 से अधिक ट्रक बुलाए गए। पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल के टेंट उखाड़ लिए और सभी को ट्रक में भर कर ले गई।

विज्ञापन
Shaheen bagh protest site cleared by delhi police amidst lockdown in wake of corona virus
Shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला

तनाव को देखते हुए पूरे शाहीन बाग में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हुई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed