फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शैलजा हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डॉक्टरों के सामने दोहराया क्राइम सीन

Fri, 29 Jun 2018 03:32 PM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
shailja murder case police repeated crime scene in front of doctors
shailza dwivedi
शैलजा हत्याकांड की छानबीन में पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां कोई भी खामी छोड़ना नहीं चाहती हैं। यही वजह है कि  डॉक्टर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने से पहले बुधवार को क्राइम सीन दोहराने के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहे। 
shailja murder case police repeated crime scene in front of doctors
shailza murder
दरअसल, आरोपी मेजर निखिल हांडा ने शैलजा का गला रेतने के बाद उसके ऊपर कार भी चढ़ा दी थी। डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा करेंगे कि उसकी मौत गला रेतने से हुई या कार चढ़ने से। 
shailja murder case police repeated crime scene in front of doctors
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गले पर चाकू लगने के बाद शैलजा कार से बाहर निकली और कार के बोनट की ओर सामने आ गई थी। इसके बाद गला पकड़कर सड़क पर बैठ गई। इस दौरान निखिल ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार का पहिया उसकी दाईं टांग पर चढ़कर पेट के कुछ हिस्से पर चढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shailja murder case police repeated crime scene in front of doctors
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक कंधे पर भी पहिया चढ़ा। कार चढ़ाने के बाद आरोपी ने कार को वापस मोड़ा और फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टरों ने सारे हालात को समझने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
shailja murder case police repeated crime scene in front of doctors
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए डॉक्टरों का घटनास्थल पर आना जरूरी था। पीएम रिपोर्ट में ही तय होगा कि यदि चाकू से मौत हुई है तो शैलजा के गले पर मिला जख्म उसी चाकू के हैं, जिसे निखिल ने वारदात के दौरान इस्तेमाल किया। इसके अलावा मौत कार का पहिया चढ़ने से हुई तो क्या वह निखिल की कार थी। पुलिस उम्मीद जता रही है कि 10 से 15 दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed