फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसाज के नाम पर दिल्ली में सेक्स रैकेट, वीडियो में स्वाति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 08 Sep 2019 03:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Sep 2019 03:57 PM IST
sex racket exposed in delhi swati maliwal big revealing
sex racket - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
देश की राजधानी दिल्ली में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा जमकर चल रहा है। यहां मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिस समय दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस के साथ छापेमारी की, उस दौरान लड़के और लड़कियां ऐसे हाल में थे, देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। यह छापेमारी दिल्ली के नवादा इलाके में हुई। राजधानी के नवादा इलाके के दो स्पा सेंटरों में देर रात लाइव छापेमारी की और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया।
sex racket exposed in delhi swati maliwal big revealing
sex racket - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति मालीवाल ने एक बाद एक कई ट्वीट कर मसाज पार्लरों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के साथ ही कुल नौ लड़कियों को छुड़ाया। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर के हर कमरे में नग्न पुरुष युवतियों के साथ मिले। उन्होंने पुलिस और एमसीडी पर भी सवालिया निशान खड़ा किया। स्वाति मालीवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है। हम नवादा के जैस्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। हर कमरे में लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला की स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। उन्होंने तुरंत FIR की मांग भी की।
 

 
sex racket exposed in delhi swati maliwal big revealing
sex racket - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने एक अन्य ट्वीट में छापेमारी का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'नवादा के जैज़्मिन स्पा में स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में 2 आदमी आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पूछने पर कबूल किया कि सेक्स रैकट चल रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि कितने घटिया आदमी हैं जो दूसरों की बहनों को खुशी से रौंदते हैं। पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे गोरखधंधा कैसे फल फूल रहा है? कौन जिम्मेदार है? बंद क्यों नहीं करते?'

 
विज्ञापन
sex racket exposed in delhi swati maliwal big revealing
sex racket - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने दो स्पा सेंटरों से कुल 9 लड़कियां छुड़ाईं। उन्होंने लिखा, 'हमने नवादा के जन्नत स्पा से 8 और जैज़्मिन स्पा से एक लड़की बचाई। सबको सेक्स रैकट में झोंका गया है। सभी नंगे लड़कों के साथ बंद कमरों में पाई गईं। उन्होंने माना कि पूरे इलाके के स्पा में ऐसा रैकट चल रहा है। दिल्ली में नए जीबी रोड रोज बनाए जा रहे हैं। पुलिस और एमसीडी शांत क्यों है?' स्वाति ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जानकारी कि इन स्पा सेंटरों से इस्तेमाल किए हुए कंडोम के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक मोटी रकम पुलिस के आला अधिकारियों तक जा रही है इसलिए यह धंधा चल रहा है।

 

 
sex racket exposed in delhi swati maliwal big revealing
sex racket - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'एमसीडी और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। गली-गली में मसाज पार्लर खोल दिए हैं। कल हमने देखा वहां सैंकड़ों आदमी आते हैं - बच्चे तक आते हैं। कैसे एमसीडी इन घटिया काम के लिए लाइसेंस देती है? कैसे पुलिस आंख बंद कर बैठी है? हफ़्ता कहाम तक जाता है जो सब जान के भी अनजान हैं!' एफआईआर करने में ढिलाई कर रही पुलिस पर निशाना साधते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, 'अब तक पुलिस ने जन्नत स्पा और जैज़्मिन स्पा पर FIR नहीं की। हद हो गई। सेक्स रैकट चल रहा था मसाज पार्लर कीं आड़ में, अपने आप FIR करनी चाहिए थी। जब हम पहुंचे, मौके पर सब -लड़की, मैनेजर और कस्टमर लिखित में दे रहे हैं की यहां सेक्स रैकट चल रहा है, तो फिर FIR क्यों नहीं?'

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed