फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के मौके पर हुई सात बारातियों की मौत से भी नहीं पसीजा दिल, मदद के नाम पर किया ये घटिया काम

Mon, 23 Apr 2018 10:42 AM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
seven people going for marriage were dead and the one who went to help them stole all the things
vijaynagar car accident - फोटो : अमर उजाला

शादी में जा रहे बारातियों की कार नाले में गिरने पर मदद करने वालों में से किसी ऐसी घटिया हरकत की है जिसे आप सोच भी नहीं सकते..

seven people going for marriage were dead and the one who went to help them stole all the things
vijaynagar car accident - फोटो : अमर उजाला

शादी में जा रहे बारातियों की कार नाले में गिरने पर मदद करने वालों में किसी ने दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। बैग में दो लाख रुपये की नकदी और दुल्हन के लिए ज्वेलरी थी। मौत के तांडव के बीच मदद के बहाने आए लोगों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है मदद के लिए नाले में 20 से 30 लोग घुसे थे।

seven people going for marriage were dead and the one who went to help them stole all the things
car accident - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों और मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला। काफी खोजबीन के बाद भी नकदी और ज्वेलरी का बैग नहीं मिला। शुक्रवार रात को बुद्ध विहार बहरामपुर विजयनगर निवासी रवि पुत्र ओमप्रकाश की बारात खोड़ा के मातिका विहार निवासी वर्षा पुत्री कृष्णा की यहां गई थी। एक कार में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश समेत अन्य बाराती सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven people going for marriage were dead and the one who went to help them stole all the things
car accident - फोटो : अमर उजाला

घर से करीब 400 मीटर दूर चालक ने कार को ढलान पर हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। इस बीच कार में बैठे एक बच्चे ने हैंड ब्रेक हटा दिया। कार खिसककर नाले में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के पिता समेत सात लोगों की मौत हुई। सात लोग घायल हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि दूल्हे के पिता ओमप्रकाश और भाई दीपक चार महीने से शादी के लिए रुपये एकत्रित कर रहे थे।

विज्ञापन
seven people going for marriage were dead and the one who went to help them stole all the things
car accident - फोटो : अमर उजाला

दो लाख रुपये की नकदी और सोने की पांच और चांदी की छह ज्वेलरी दुल्हन को देने के लिए बनवाई थीं। जिन्हें बैग में रखकर ओमप्रकाश शुक्रवार को कार में बैठे थे। हादसे के दौरान बैग कार में ही था। खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि एक तो दुख की इतनी बड़ी घड़ी है, दूसरे जमा पूंजी भी चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed