फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाजायज संबंध का अंत: विकास को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में देखकर खौला पति का खून, चाकू से किया आधा दर्जन वार

Mon, 29 Aug 2022 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Seeing wife in an objectionable condition husband killed man along with friend by stabbing him in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जहांगीरपुरी इलाके में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला के पति ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने शोर मचाकर अपने दोस्तों को बुला लिया और फिर युवक पर आधा दर्जन से अधिक चाकू से हमला कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


 

Seeing wife in an objectionable condition husband killed man along with friend by stabbing him in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रविवार देर रात करीब 2.32 बजे पुलिस को मदर डेयरी के पास स्थित झुग्गी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लेकर तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की शिनाख्त बी ब्लॉक जहांगीरपुरी स्थित झुग्गी के रहने वाले विकास (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। 

Seeing wife in an objectionable condition husband killed man along with friend by stabbing him in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि विकास का ए ब्लॉक स्थित झुग्गी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से संबंध था। रविवार रात महिला का पति घर पर नहीं था। विकास महिला से मिलने के लिए उसकी झुग्गी में गया था। कुछ देर बाद महिला का पति अचानक अपने घर पहुंच गया। उसने अपने पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा। पति को देखकर महिला चौंक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seeing wife in an objectionable condition husband killed man along with friend by stabbing him in delhi
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

गुस्से में महिला से उसके पति ने युवक के बारे में पूछा। डरी सहमी महिला ने युवक पर ही आरोप लगा दिया। उसने बताया कि अकेली पाकर वह उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। यह सुनते ही महिला का पति ने शोर मचाकर आस पड़ोस के अपने दोस्तों को बुला लिया और फिर सभी ने मिलकर विकास पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Seeing wife in an objectionable condition husband killed man along with friend by stabbing him in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हमलावरों ने विकास के पेट और हाथ पर आधा दर्जन से अधिक चाकू से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और सभी वहां से फरार हो गए। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed