{"_id":"5b75616742c7927c7e0d8a45","slug":"see-in-photos-these-politicians-visits-aiims-to-see-atal-bihari-vajpayee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS : अटल जी का हाल जानने एम्स पहुंचे थे ये नेता, पीएम ने गुजारे 45 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : अटल जी का हाल जानने एम्स पहुंचे थे ये नेता, पीएम ने गुजारे 45 मिनट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बुधवार को अचानक से बिगड़ गई। एम्स के डॉक्टरों ने पहले एंटीबॉयोटिक्स दवाओं से उनकी तबियत को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन आखिर में डॉक्टरों को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। आखिरकार बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। बुधवार से ही उनसे मिलने कई दलों के नेता पहुंच रहे थे। पीएम मोदी तो दो बार उनसे मिलने गए। देखें तस्वीरों में कौन-कौन पहुंचा एम्स... (सभी फोटोः जी पाल)
aiims
- फोटो : जी पाल
स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एम्स से उनकी तबियत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद आनन फानन में पीएम मोदी भी एम्स पहुंचे। हालांकि उनसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एम्स पहुंच चुकी थीं। पीएम मोदी ने आज भी करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे।
aiims
- फोटो : जी पाल
राहुल गांधी भी अटल बिहारी वाजपेयी को देखने आज एम्स पहुंचे थे। बता दें कि जब 11 जून को अटल जी को एम्स में भर्ती कराया गया था तो राहुल गांधी उनसे मिलने सबसे पहले पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
aiims
- फोटो : जी पाल
बुधवार को तो पीएम मोदी और स्मृति ईरानी एम्स पहुंचे तो आज सुबह से ही एम्स में वीआईपी मूवमेंट जारी रहा। उनके निधन से पहले एम्स में नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
aiims
- फोटो : जी पाल
पूर्व पीएम के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है-
मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।
लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- “मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?”
मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।
लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- “मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?”