लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई को बड़ी ही धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई। दिल्ली के डीयू के मिरांडा हाउस से इतिहास में स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली ऐश्वर्या की शादी की जितनी चर्चा बिहार में थी उससे कहीं ज्यादा उसका इंतजार उनकी दिल्ली वाली सहेलियों को था। लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की इस शादी में कुछ ऐसी चाही और अनचाही चीजें हुईं जो सुर्खियां बन गईं। चाहे बात हो खाना लूटने की या नीतीश कुमार और लालू यादव के महीनों बाद गर्मजोशी से मिलन की, देखिए सभी तस्वीरें यहां।
नीतीश-लालू के मिलन से लेकर खाने की लूट तक, देखें तेज प्रताप की शादी की खास तस्वीरें
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन