फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों की गुंडागर्दी: कंधा लगने पर 10वीं की छात्रा को गिराकर पीटा... नोंचे बाल बरसाए थप्पड़, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Nov 2022 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Nov 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
schoolgirls thrashed another girl student for touching her shoulder In Delhi s Nand Nagri
छात्रा की पीटती अन्य छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार दोपहर एक स्कूल के बाहर छात्राओं के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूल के गेट पर कुछ छात्राएं एक छात्रा को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीट रहे हैं। मौके पर लोग तमाशबीन है। कुछ लोग खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। कोई भी छात्रा को इन लड़कियों से बचाने का प्रयास नहीं कर रहा। हैरत की बात तो तब हुई जब वीडियो बना रहे लोगों ने इसे चंद ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने तो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इसकी रील बनाकर डाल दी।

Trending Videos
schoolgirls thrashed another girl student for touching her shoulder In Delhi s Nand Nagri
छात्रा की पीटती अन्य छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो उन्होंने वारदात से अपना पलड़ा झगड़ा लिया। अब पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करने का मना बना रहा है। छात्रा के सिर, कमर, सीने और गर्दन में चोट लगने के अलावा उसके पूरे शरीर पर नाखून के निशान हैं।

schoolgirls thrashed another girl student for touching her shoulder In Delhi s Nand Nagri
छात्रा की पीटती अन्य छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। वह गगन सिनेमा के पास सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि सोमवार को जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई तो गेट पर एक साथ बहुत की छात्राएं निकलीं। 12वीं कक्षा की एक दबंग छात्रा से उसका कंधा टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
schoolgirls thrashed another girl student for touching her shoulder In Delhi s Nand Nagri
छात्रा की पीटती अन्य छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

आरोप है कि इस बात पर छात्रा उसे धमकाने लगी। विरोध करने पर वह उसे बाहर निकलकर देखने की बात करने लगी। जैसे ही पीड़िता बाहर निकली, अचानक सात-आठ छात्राओं ने पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। पीड़िता को जमीन पर गिराकर पीटा गया।

विज्ञापन
schoolgirls thrashed another girl student for touching her shoulder In Delhi s Nand Nagri
छात्रा की पीटती अन्य छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

बाद में आरोपी लड़कियां बड़े ही आराम से चली गई। वीडियो में छात्राओं के बीच मारपीट के दौरान कुछ लोग शोर मचाकर मजे लेने लगे। इस कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया। पीड़िता को गंभीर चोट लगी। बाद में परिजन स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने घटना के स्कूल के बाहर होने की बात कर अपना पलड़ा झाड़ लिया। अब परिवार पुलिस से शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed