फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder: हत्या में इस्तेमाल हथियारों का चला पता, यहां ठिकाने लगाए थे सबूत, आफताब की थी सोची-समझी साजिश

Mon, 21 Nov 2022 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab threw weapons used in murder of Shraddha in different places
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में उन्हें ढूंढ न सके। आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेंका था। इसके अलावा चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

Trending Videos
Shraddha Murder Case Aftab threw weapons used in murder of Shraddha in different places
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब ने बताया कि उसने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में फेंका था। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर दो दिन गुरुग्राम के जंगल में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए महरौली बाजार से धारदार वाले तीन ब्लेड खरीदकर आया था। गुरुग्राम में एक-दो दिन बाद फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Shraddha Murder Case Aftab threw weapons used in murder of Shraddha in different places
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी ने बताया कि वह कॉल सेंटर में नौकरी के लिए मेट्रो से जाता था। जिस दिन वह ऑरी व ब्लेड को ले गया था, उस दिन वह प्राइवेट कार से लिफ्ट लेकर गुरुग्राम गया था। महरौली-गुरुग्राम रोड पर पैसे लेकर लिफ्ट देने वाली गाड़ियां चलती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के बड़े-बड़े ड्रम रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab threw weapons used in murder of Shraddha in different places
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो

उसने चापड़ को इन ड्रमों में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था वहां वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। कॉल सेंटर में पुलिस कई बार जा चुकी है और उसके सहकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। कॉल सेंटर प्रशासन का कहना है कि पुलिस रोज-रोज आ रही है। इस कारण सेंटर में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab threw weapons used in murder of Shraddha in different places
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

घटना के खुलासे के लिए बनाई सलाहकार टीम
श्रद्धा हत्याकांड हाई-प्रोफाइल हो गया है। ऐसे में पुलिस इस केस की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस बात को ध्यान देखते हुए दिल्ली पुलिस की एसीपी रमन लांबा की देखरेख में तेजतर्रार चार इंस्पेक्टर की सलाहकार टीम बनाई गई है। ये टीम पूरे केस पर नजर रखे हुए है और महरौली पुलिस को लगातार सलाह दे रही है। सलाहकार टीम की मदद से केस में हर एंगल से जांच की जा रही है। एसीपी रमन लांबा कुछ समय पहले तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ में तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला द्वारका जिले में किया गया है। उन्हें श्रद्धा हत्याकांड में सलाह देने के लिए दक्षिण जिला बुलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed