फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्घटना केस में फंसी सपना चौधरी ने चार साल पहले क्यों निगल लिया था जहर, जानें पूरी कहानी

Sat, 04 Jan 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary four years ago wanted to end her life know why she swallow poison
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला

सपना चौधरी इन दिनों एक दुर्घटना केस में फंसी हुई हैं। पुलिस उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है लेकिन वह एक बार भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। गौरतलब है कि गुरुग्राम से शॉपिंग करके 25-26 दिसंबर की रात सोहना रोड से लौट रही सिंगर सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को वाटिका चौक पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सपना को कोई चोट नहीं लगी। सपना बिना कोई पुलिस शिकायत किए ड्राइवर के साथ निकल गईं। हालांकि ये पहला मामला नहीं जब किसी केस में उनका नाम सामने आया है, चार साल पहले भी जब उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करना चाही थी तो वह मीडिया की सुर्खियां बन गई थीं। जानिए क्या है वो चार साल पुराना मामला...

sapna chaudhary four years ago wanted to end her life know why she swallow poison
- फोटो : social media

बात चार साल पहले यानी 2016 की है। तब सपना चौधरी को एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने विवादों में ला दिया था। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज नाराज हो गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।

sapna chaudhary four years ago wanted to end her life know why she swallow poison
- फोटो : Instagram@RP

रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलितों का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary four years ago wanted to end her life know why she swallow poison
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।

विज्ञापन
sapna chaudhary four years ago wanted to end her life know why she swallow poison
- फोटो : instagram

ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कंपनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने एलान कर दिया कि सपना चौधरी से उनकी कंपनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कंपनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। कंपनी ने एलान किया कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने प्रदर्शन करेंगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस बीच रागिनी विवाद में केस दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया, जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed