फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! अगर आप ब्रांडेड दूध लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है...

Thu, 07 Jun 2018 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 07 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
 samples of milk containing packets have failed in gurugram
डेमो - फोटो : डेंमो
साइबर सिटी में बिक रहा पैकेट बंद व खुला दूध मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से खुले व पैकेट बंद दूध के लिए सैंपल में 40 फीसदी फेल हो गए। 
 samples of milk containing packets have failed in gurugram
synthetic milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
फेल हुए सैंपलों में नामी ब्रांडेड कंपनियों के दूध भी शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो यह दूध लोगों के पीने लायक नहीं है। इसे पीने से शहरवासी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा के मुताबिक, मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। बीते वर्ष इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पैकेट बंद व खुले दूध के करीब 16 सैंपल इकट्ठे किए गए थे।
 samples of milk containing packets have failed in gurugram
दूध चेक - फोटो : SELF
इन सैंपलों में अमूल, मदर डेयरी, गोपालजी जैसी ब्रांडेड कंपनियों सहित अन्य डेयरियों पर बिकने वाले खुले दूध के सैंपल भी शामिल थे। शर्मा की मानें तो विभाग द्वारा की गई जांच में खुला दूध तो मानकों पर खरा उतरा, लेकिन ब्रांडेड कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त की कोर्ट में मिलावटखोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 samples of milk containing packets have failed in gurugram
डेमो - फोटो : डेंमो
कंपनियों की ओर से दूध की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए खुद की लैब भी स्थापित की गई हैं। जहां दूध बनते समय उसकी जांच की जाती है। अब इन कंपनियों के सैंपलों का विभाग की जांच में फेल होना इन पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नवीन कुमार ने कहा, मिलावटी दूध का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे एक्यूट गेस्ट्रोएंट्राइटिस होने के साथ ही अन्य बीमारियां भी होने का खतरा होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed