फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans

स्कूटर पर दिखे सलमान, तो साधु-संतों ने भी बोला 'जय हो सुलतान'

Fri, 22 Apr 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans
Salman on scooter - फोटो : अमर उजाला

गंगा तट पर 'सुल्तान' के लिए अभिनेता सलमान खान ने चिलचिलाती गरमी में शूटिंग की। गंगा पुल पर कई सीन शूट किए गए।

विज्ञापन


सुल्तान अली खान अपने नीले कलर के स्कूटर पर नजर आए। चेक शर्ट और उसके ऊपर स्वेटर पहने हुए सुल्तान को रास्ते में मिलने वाले साधु-संत भी 'जय हो सुल्तान' का जयघोष करते नजर आए।

प्रोडक्शन यूनिट ने सुबह ही 25-30 साधु-संतों को फिल्म में रोल के लिए तैयार कर लिया। तीन घंटे पसीना बहाने के बाद सलमान फार्म हाउस लौट गए।

salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans

अभिनेता सलमान खान फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए पिछले दो दिनों से बिहारगढ़ के मुराद अली खान के फार्म हाउस पर ठहरे हुए हैं।

शूटिंग के दूसरे दिन पूरी यूनिट शुक्रताल में गंगा के तट पर पहुंची। गंगा के पुल को फोकस किया गया।

सुल्तान में दबंग की भूमिका निभा रहे एक जूनियर कलाकार को खुली जीप में बैठाकर पुल से गुजारा गया। ड्रोन कैमरे के जरिए गंगा के ऊपर से सीन फिल्माया गया। घंटों तक यही सिलसिला चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans
स्कूटर पर सलमान - फोटो : अमर उजाला

जीप के आगे पुल पर चल रहे साधु-संत भी जयघोष करते दिखते हैं। सेट तैयार होने के बाद दोपहर दो बजे सलमान खान पुलिस सुरक्षा के बीच आबादी वाले रास्ते से शूटिंग स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान सलमान अपनी कार में बैठे रहे, तब तक उनके डुप्लीकेट को नीले कलर के चेतक स्कूटर से गुजारा गया। दो सीन होने के बाद सलमान कार से उतरे और उन्हें स्कूटर थमाया गया।

सलमान तेजी से पुल से गुजरते हैं। इस दौरान पहले वाले हाथों में कमंडल लिए 25-30 साधु सलमान के नजदीक आते ही जय हो सुल्तान का जयघोष करते हैं।

विज्ञापन

salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans
Salman on scooter

फिल्म की कहानी में सुल्तान को साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाला नौजवान दिखाया गया है, जो शौकिया तौर पर पहलवानी भी करता है और जल निगम में फील्ड कर्मचारी है।

मुसीबत में गांव के लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहता है। यही वजह है कि बुरोली गांव में सुल्तान अली खान की लोकप्रियता इतनी बढ़ जाती है कि वह जिधर से भी गुजरता है, लोग उनके जय-जयकारे लगाते हैं।

फिल्म में सलमान के जहां भी शॉट लिए गए, वहीं उन्हें नीले कलर के चेतक स्कूटर पर ही आते-जाते दिखाया गया है। प्रशंसकों को बृहस्पतिवार को सलमान को नजदीक से देखने में कामयाबी हाथ लगी।

salman on scooter for sultan shooting, sages raised jai ho sultan slogans
Salman on scooter - फोटो : अमर उजाला

चूंकि सीन पुल का था, ऐसे में गंगाघाट से सलमान साफ नजर आ रहे थे। इसी सीन को लेने के लिए सलमान को सात रिटेक करने पड़े। दरअसल, सलमान का स्कूटर जब भी नजदीक आता था, गंगा में घुसे प्रशंसकों की भीड़ हूटिंग कर देती थी।

शूटिंग में दिक्कत आने पर यूनिट हेड बीच में आए और पुलिस से भीड़ को दूर हटाने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस की एक टीम मोटरबोट के जरिए गंगा में उतारी गई और भीड़ को पीछे खदेड़ा गया।

शॉट के गड़बड़ होने पर सलमान भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए भी नजर आए। पुलिस को सलमान के प्रशंसकों को काबू करने के लिए कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed