रोहिणी में अपनी पत्नी और बहू की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी सनकी शिक्षक ने पांच दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। पत्नी और बहू के चरित्र पर शक होने की वजह से आरोपी का उनसे मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से वह अपना खाना खुद बनाने लगा था।
2 of 5
सास-बहू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले वह रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू खरीदने बाजार गया था। जहां से उसने रसोई में इस्तेमाल होने वाले छोटे चाकू के बजाए मीट काटने वाला बड़ा चाकू खरीदकर लाया था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि परिवार में चल रहे तनातनी की वजह से वह हत्या के मकसद से ही बड़ा चाकू खरीदकर लाया था।
3 of 5
सास-बहू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार रात आरोपी का बड़ा बेटा गौरव चौधरी सिंगापुर से दिल्ली पहुंचा। उसे पिता द्वारा मां और पत्नी की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। एयरपोर्ट से घर आने के दौरान उसके छोटे भाई सौरव ने उसे घटना की जानकारी दी।
4 of 5
सास-बहू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचने के बाद पुलिस ने भी उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गौरव को अपने पिता के सनकी स्वभाव के बारे में पता था, लेकिन वह इस तरह का कदम उठा लेंगे इससे वह अचंभित है। अपनी पत्नी और मां की मौत के बाद पूरी तरह से टूट चुका गौरव अपने बच्चों से मिला। बच्चे मां और दादी की मौत के बाद से ननिहाल में थे। अपने बच्चों से मिलने के बाद गौरव फूटफूट कर रो पड़ा। यह देखकर परिवार वाले भी अपने आप को रोक नहीं पाए।
5 of 5
सास-बहू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह पुलिस ने बड़े बेटे से मां और पत्नी के शव का शिनाख्त करवाने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिवार वालों को उनका शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वालों ने सास और बहू के शव का एक ही जगह पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को ही आरोपी से पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया था। दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।