{"_id":"5f2933c38ebc3e605416fc79","slug":"ram-mandir-bhoomi-pujan-pmo-released-proposed-design-of-ram-temple-ayodhya-see-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन से पहले जारी हुई प्रस्तावित मंदिर की भव्य तस्वीरें, मूल डिजाइन से आकार में दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन से पहले जारी हुई प्रस्तावित मंदिर की भव्य तस्वीरें, मूल डिजाइन से आकार में दोगुना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
राम मंदिर की प्रस्तावित तस्वीर
- फोटो : पीएमओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। सोमवार से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और मंगलवार से अयोध्या में मेहमानों का तांता भी लगना शुरू हो गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर की प्रस्तावित भव्य तस्वीरें जारी कर दी हैं। राम मंदिर बननेे के बाद कैसा भव्य दिखेगा यह इन तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आगे तस्वीरों में देखें पूरे मंदिर की कलाकृति....
2 of 10
राम मंदिर की प्रस्तावित तस्वीर
- फोटो : पीएमओ
अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर अपने मूल डिजाइन से आकार में दोगुना होगा। मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांतभाई सोमपुरा ने बीते शुक्रवार को बताया था कि पिछले साल आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर के डिजाइन को संशोधित किया गया है।
3 of 10
राम मंदिर की प्रस्तावित तस्वीर
- फोटो : पीएमओ
मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें पांच गुंबद होंगे। पहले गुंबदों की संख्या दो रखी गई थी। पांच गुंबद होने से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे और इसकी तैयारियां अयोध्या में जोरशोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
राम मंदिर की प्रस्तावित तस्वीर
- फोटो : पीएमओ
सोमपुरा के अनुसार, मंदिर को बनकर तैयार होने में तीन साल का समय लगेगा। मंदिर तीन मंजिला होगा और यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से बनाया जाएगा। मंदिर के एक डिजाइन पर 1990 में काम हुआ था। मंदिर का पहले जो डिजाइन तैयार किया गया था, वह दो मंजिला था। उस मंदिर में तीन मंडप और शिखर था। मंदिर की ऊंचाई 141 फीट थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मंदिर के डिजाइन में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
राम मंदिर की प्रस्तावित तस्वीर
- फोटो : पीएमओ ट्विटर अकाउंट
अब यह पुराने मॉडल से लगभग दोगुने आकार में होगा। अब इसमें गर्भगृह के ठीक ऊपर शिखर होगा और 5 गुंबद होंगे। मंदिर की ऊंचाई भी पहले से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि इसकी दो वजह हैं, एक मंदिर के लिए अब भूमि की कोई कमी नहीं होगी और दूसरा, इतना अधिक प्रचार प्रसार होने के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में उन्हें देखते हुए आकार बढ़ाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।