फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़गांव के रोहित कटारिया फ्रांस से लाए राफेल विमान, अंबाला पहुंचते ही ग्रुप कैप्टन के पद पर मिली पदोन्नति

Wed, 29 Jul 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी पवन सेठी, अमर उजाला, गुरुग्राम
पवन सेठी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jul 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Rafale in India: Gurugram pilot rohit kataria brings rafale gets promotion on group captain post
फ्रांस से राफेल लाने वाली टीम के साथ रोहित कटारिया - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल विमानों का पहला बैच आज अंंबाला के एयरफोर्स बेस पहुंच गया है। इन पांचों विमान को भारतीय वायुसेना के पायलट लेकर आए हैं। इन पायलटों की टीम में एक पायलट गुरुग्राम के रोहित कटारिया भी हैं। आगे जानें पायलट रोहित के बारे में खास बातें....

Rafale in India: Gurugram pilot rohit kataria brings rafale gets promotion on group captain post
फ्रांस से राफेल लाने वाली टीम के साथ रोहित कटारिया - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-56 के देवेंद्र विहार निवासी रोहित कटारिया डेढ़ साल तक पेरिस में प्रशिक्षण लेने के बाद बुधवार को राफेल विमान लेकर अंबाला पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्हें ग्रुप कैप्टन की कमान सौंप दी गई। यह पदोन्नति उन्हें करीब तीन महीने पहले मिली थी। विदेश में होने के कारण यह लागू नहीं हो सकी थी।

Rafale in India: Gurugram pilot rohit kataria brings rafale gets promotion on group captain post
रोहित कटारिया - फोटो : अमर उजाला

पिता कर्नल सतबीर सिंह साल 2012 में कपूरथला स्थित सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। माता राजमति गणित की अध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। सतबीर सिंह ने बताया कि रोहित की छोटी बहन ऋतिका डेंटल सर्जन हैं। एक जनवरी 1982 को गुरुग्राम के गांव बसई में जन्में रोहित व उनकी बहन ऋतिका की पढ़ाई सैनिक स्कूल से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rafale in India: Gurugram pilot rohit kataria brings rafale gets promotion on group captain post
राफेल विमानों के साथ दो सुखोई विमान (पीछे की ओर) - फोटो : twitter.com/IAF_MCC

12वीं करने के बाद साल 1999 में रोहित एनडीए में चले गए।  यहां रहते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। एयरफोर्स में रहते हुए रोहित को सभी लड़ाकू विमान सुखोई, मिराज, तेजस, मिग-21, जगुआर उड़ाने का अनुभव है। अब राफेल लाने के लिए उनकी तैनाती डेढ़ साल पहले पेरिस की गई थी।

यहां फ्रांस एयरफोर्स ने उन्हें राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण दिया। करीब तीन महीने पहले उन्हें ग्रुप कैप्टन के तौर पर पदोन्नत कर दिया गया था, लेकिन नियमों के अनुसार यह पदोन्नति रोहित के भारत लौटने पर ही की जानी थी। बुधवार को राफेल के साथ जब वह अंबाला पहुंचे, तो पदोन्नति के आदेश लागू हो गए।

विज्ञापन
Rafale in India: Gurugram pilot rohit kataria brings rafale gets promotion on group captain post
राफेल विमानों के साथ दो सुखोई विमान (पीछे की ओर) - फोटो : twitter.com/IAF_MCC

सतबीर सिंह ने बताया कि रोहित की बहन ऋतिका ने आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस से पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वे लोग बेटी के घर ग्वालियर में हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व का अनुभव है। अंबाला एयरबेस से वह परिवार से मिलने के लिए अपनी बहन के घर ग्वालियर जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed