दिल्ली में बंगलूरू के अतुल सुभाष जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की रात फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने पत्नी मनिका पाहवा से फोन पर बात की थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। आत्महत्या से पूर्व पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसके परिजनों ने कहा कि पुलिस ने पुनीत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और वीडियो नहीं दिया। इस बीच, उनकी पत्नी मनिका की इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट काफी चर्चा में है।
2 of 9
पत्नी मनिका के साथ पुनीत(फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन के कल्याण विहार में पुलिस पुनीत के घर पहुंची, तो वह बिस्तर पर मृत मिले। गले पर दुपट्टे के दबाव का निशान था। प्रारंभिक जांच में पत्नी से रकम के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुनीत के पिता ने बताया कि नौ साल पहले उन्होंने लड़की के परिवार को 1.65 करोड़ रुपये ब्याज पर दिए थे।
3 of 9
पत्नी के साथ पुनीत का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
तलाक का चल रहा था मामला
पुनीत व मनिका की 2016 में शादी हुई थी, पर कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया। उनके वीच तलाक का मामला चल रहा था। अभी एक और राउंड कोर्ट में बात होनी थी। खुदकुशी से पहले फोन पर बातचीत में मनिका कह रही है कि फिर तुम धमकी दोगे, आत्महत्या कर लूंगा। जिस घर में पुनीत ने खुदकुशी की है, वह मनिका के नाम है।
4 of 9
पुनीत और पत्नी मनिका की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
फोन पर 16 मिनट झगड़ा हुआ था
पुलिस ने बताया कि पुनीत और मानिका पाहवा के बीच सोमवार और मंगलवार की रात करीब तीन बजे फोन पर झगड़ा हुआ था। 16 मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों के बीच बहस को सुना जा सकता है। खुराना को पत्नी से कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारा तलाक हो रहा है, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं... तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा। पत्नी कहती है कि भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है। तू अब आप लायक नहीं है। मैं तेरी शक्ल देखना नहीं चाहती। सामने आएगा तो थप्पड़ मांरूगी। पुनीत खुराना के फोन और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
5 of 9
पुनीत का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बात नहीं की
वहीं, मीडियाकर्मियों ने जब मनिका और उसके परिवार से इस मामले पर बात करनी चाही, तो उन्होंने फौरन इनकार कर दिया। मनिका के परिवार का कहना है कि वह पुलिस के साथ संपर्क में बने हुए हैं। फिलहाल पुलिस मनिका का बयान ले रही है। पुनीत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच हो रही है। पुलिस ने मनिका के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पैसों का पुराना विवाद लग रहा है।