फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: बीच बाजार वो मारता रहा गोली, बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

Sun, 14 Oct 2018 12:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 14 Oct 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Public making Video in Gurugram Firing Case shot Judge Wife And Son
Gurugram murder

सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे पर दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सरेराह गनमैन महिपाल के फायरिंग से बचने के लिए महिला और उसके बेटे ने चिल्लाते हुए मदद मांगी, लेकिन कोई भी मददगार आगे नहीं आया। 

Public making Video in Gurugram Firing Case shot Judge Wife And Son
Gurugram murder

प्रत्यक्षदर्शी मदद की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जिसके बाद भरी भीड़ में आरोपी गनमैन गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में आरोपी के फरार होने के बाद कुछ लोगों ने जख्मी हालत में युवक को ऑटो में डालकर अस्पताल तक पहुंचाया। 

Public making Video in Gurugram Firing Case shot Judge Wife And Son
Gurugram murder
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वीकेंड का दिन होने के चलते नवरात्र पर खरीददारी को लेकर आर्केडिया मार्केट में काफी भीड़ थी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Public making Video in Gurugram Firing Case shot Judge Wife And Son
Gurugram murder
लोगों की मानें तो गनमैन महिपाल ने जज के बेटे ध्रुव (16) को गोली मारने के बाद अधमरी हालत में सड़क से उठाकर गाड़ी में डालने की नाकाम कोशिश की, जिसे आसपास के लोग देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। सैंकड़ों की तादाद में इकट्ठी भीड़ में से किसी ने भी गनमैन को पकडने की कोशिश तक नहीं की जिसके बाद वह आसानी से फरार हो गया। 
विज्ञापन
Public making Video in Gurugram Firing Case shot Judge Wife And Son
Gurugram murder
वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जब वह लड़के को जख्मी हालत में गाड़ी में डाल रहा था तो उसके हाथ में बंदूक था। चेहरे बिल्कुल गुस्से से भरा था। ऐसे में उसके पास जाने से सभी डर रहे थे। कहीं वह गोली नहीं चला दें। भीड़ की तरफ देखने की बजाय वह लड़के को गाड़ी में डालने में लगा हुआ था, जब वह नाकाम हुआ तो गाड़ी लेकर चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed