फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों भैंस के आगे बीन बजाने को हो रहे मजबूर, बेहद दर्दनाक है इसके पीछे की सच्चाई

Tue, 22 Aug 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
protest of buyers in noida
buyers protest - फोटो : लाल‌ सिंह

शहर में रविवार को बिल्डरों के खिलाफ बायर्स के सब्र का बांध टूटता नजर आया। सैकड़ों की संख्या में निवेशक सड़क पर उतरे और रैली निकाली। रैली में आस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में रह रहे लोग भी शामिल हुए। यही नहीं सांकेतिक तौर पर नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए निवेशकों ने भैंस के आगे बीन भी बजाई।

protest of buyers in noida
buyers protest - फोटो : लाल‌ सिंह
सैकड़ों की संख्या में निवेशक जुटे
नेफोमा के नेतृत्व में रविवार को सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास सैकड़ों की संख्या में निवेशक जुटे। वहां से एक रैली के रूप में निवेशकों ने सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां लेकर अलग-अलग बिल्डर प्रोजेक्ट के निवेशकों का समूह आगे बढ़ता रहा। रैली में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। उन्होंने रैली में मार्च करते हुए मोदी जी घर दिला दो, योगी जी घर दिला दो के नारे भी लगाए। यही नहीं उन्होंने प्राधिकरण के खिलाफ भी नारेबाजी की।
protest of buyers in noida
buyers protest - फोटो : लाल‌ सिंह
मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया था
नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामले का संज्ञान लेने के बावजूद खरीदारों को कोई राहत नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि अगर बिल्डर और प्राधिकरण बात नहीं मान रहे हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest of buyers in noida
buyers protest - फोटो : लाल‌ सिंह
इन प्रोजेक्ट के निवेशक मौजूद रहे
रैली में जेपी, आम्रपाली, अर्थ, शुभकामना, लॉजिक्स, एवीजे, सुपरटेक, इंटेलसिटी, देविका होम्स, एनपीएक्स टावर, अर्थकॉन, यूनिटेक, एवीएस ऑर्चिड, मॉरफस प्रोजेक्ट के सैकड़ों खरीदार पहुंचे थे। इसमें प्रमुख रूप से कर्नल आरपी खन्ना, राजीव निझावन, रफी अहमद, रवि त्रिवेदी, असिम खान, निरंजन सिंह धींगरा, पंकज नागलिया, सतेंद्र पाल, अनिल अग्रवाल, टीके माथुर, शरद गुप्ता, अरविंद सिंह, विवेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
protest of buyers in noida
buyers protest - फोटो : लाल‌ सिंह
आम्रपाली के बाहर प्रदर्शन जारी
दूसरी ओर सेक्टर-62 के आम्रपाली कॉरपोरेट टावर-1 के आगे लगातार नौ दिन से धरना प्रदर्शन और अनशन कर रहे निवेशकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सांकेतिक तौर पर नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार पर तंज कसा। इसके लिए बाकायदा एक भैंस लाई गई। साथ ही, बीन बजाने वाले का भी जुगाड़ किया गया, लेकिन निवेशकों ने बीन अपने हाथों में लेकर उसे भैंस के सामने बजाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed