फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 साल पहले ही कुछ ऐसे हुई थी प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, अनोखे अंदाज में करती हैं प्रचार

Thu, 24 Jan 2019 02:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Jan 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi entered in congress politics 24 years ago
priyanka gandhi - फोटो : pti

प्रियंका गांधी का कांग्रेस की राजनीति में पदार्पण 24 साल पहले 1995 में हुआ। तब वे मां सोनिया गांधी के साथ पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर दिखी थीं। राजीव गांधी के निधन के बाद सोनिया पहली बार पति की कर्मभूमि अमेठी गई थीं। कई छोटे-मोटे कार्यक्रमों के अलावा उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

Priyanka Gandhi entered in congress politics 24 years ago
priyanka gandhi - फोटो : pti

रुंधी आवाज में सोनिया के कंठ से निकले एक वाक्य ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा था, मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पति के हत्यारे अभी भी जिंदा हैं। उनकी हत्या के चार साल बाद भी इस मामले में जांच बहुत धीमी गति से चल रही है। तब प्रियंका ने भावुक हो मां को मंच पर संभाला था। मीडिया में लंबे समय तक बहस चली कि यह उनकी वेदना थी या नरसिंहा राव के नेतृत्व में चल रही तत्कालीन सरकार पर एक बड़ा हमला।

Priyanka Gandhi entered in congress politics 24 years ago
priyanka gandhi - फोटो : pti

हालांकि सोनिया ने राजनीति में औपचारिक पदार्पण 1998 में किया और पहला चुनाव अमेठी से 1999 में लड़ा लेकिन अमेठी में विकास कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी लगातार प्रियंका ने ही उठाई। जब मां और भाई पूरे देश में चुनाव प्रचार करते थे, तब अमेठी और रायबरेली में प्रचार का जिम्मा प्रियंका पर रहता था। अब वे इसी जिम्मेदारी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 चुनाव क्षेत्रों में विस्तार देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi entered in congress politics 24 years ago
priyanka gandhi - फोटो : pti
ऐसे करती हैं प्रचार
दादी इंदिरा और मां सोनिया की तरह प्रियंका भी चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ सूती साड़ियां पहनती हैं। पूरे इलाके में वे लोगों से मिलतीं हैं और दुख-दर्द साझा करती हैं। कई लोगों को वे नाम से जानती हैं। बाकी के साथ बहन और काकी के रिश्ते बना लेती हैं। कस्बों में छोटी-छोटी सभा कर लोगों से सीधे जुड़ती हैं।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi entered in congress politics 24 years ago
priyanka gandhi - फोटो : pti
जेड श्रेणी की सुरक्षा भी स्थानीय महिलाओं को गले लगाने में आड़े नहीं आती है। यह बात और है कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंधी ऐसी चली कि प्रियंका का जादू भी अमेठी और रायबरेली में नाकाम रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed